जैन संतों की जन्म जयंती और दीक्षा जयंती पर उत्सव मनाया

झंडे की रस्म प्रधान अशोक जैन व उनके परिवार वालों ने ली। महासाध्वी ऊषा महाराज श्री प्राप्ति महाराज ने भजनों के माध्यम से महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान शलिग्राम जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने संस्कृति इस कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:29 PM (IST)
जैन संतों की जन्म जयंती और दीक्षा जयंती पर उत्सव मनाया
जैन संतों की जन्म जयंती और दीक्षा जयंती पर उत्सव मनाया

संस, लुधियाना : एसएस जैन स्थानक रुपा मिस्त्री गली सभा के तत्वाधान में गुरुणी मैया साध्वी मनीषा महाराज सा., सिद्धांताचार्य साध्वी प्राप्ति जी महाराज सा. ठाणे-2 के सानिध्य में आचार्य सम्राट पूज्य श्री आत्मा राम जी महाराज, पंडित रत्न श्री शुक्ल चंद म., वर्तमान आचार्य डा. शिव मुनि महाराज, उत्तर भारतीय प्रवर्तक गुरुदेव श्री अमर मुनि महाराज की जन्म जयंती और दीक्षा जयंती के उपलक्ष्य में दिवसीय समारोह करवाया गया। इसमें शुक्रवार को आयंबिल तप करवाया गया। शनिवार को सर्वप्रथम महामंत्र नवकार का जाप करवाया गया।

इस अवसर पर झंडे की रस्म प्रधान अशोक जैन व उनके परिवार वालों ने ली। महासाध्वी ऊषा महाराज, श्री प्राप्ति महाराज ने भजनों के माध्यम से महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान शलिग्राम जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने संस्कृति इस कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। महिला मंडल एवं आत्म नवयुवती विकास मंडल द्वारा महापुरुषों के गाथाओं पर गुणगान किया। इस अवसर पर गुरु अमर जैन इंटरनेशनल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पर रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया। 21 जरूरतमंदों को राशन व विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की। इस अवसर पर महामंत्री गिरधारी लाल जैन ने बताया कि महापुरुषों की जन्म जयंती से हमें जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। आचार्य सम्राट श्री आत्मा राम महाराज, जीवन में ज्ञान, ध्यान की प्रेरणा देते है। पंडित शुक्ल चंद महाराज के जीवन से ज्ञान अर्जित करने की प्रेरणा, डा. शिव मुनि महाराज से हमें ध्यान योग की प्रेरणा मिलती है। इसके अलावा गुरुदेव अमर मुनि महाराज से अनुशासन, संयम, अध्ययन, साधना पर चलने की कला सीखने को मिलती है। इस अवसर पर सरंक्षक सतपाल जैन, विजय कुमार जैन, अध्यक्ष अशोक जैन, योगेश जैन, दीपांशु जैन, अनिल जैन, गिरधारी लाल जैन, मंधीर जैन, परमिदर कौर, राजन बजाज एवं समस्त कार्यकारिणी आत्म महिला मंडल, आदि सदस्यगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी