शहरवासियों के लिए गौरव है रथयात्रा : तरणजीत सिंह

इस्कान व जगन्नाथ महोत्सव कमेटी के तत्वाधान में 19 दिसंबर को आयोजित की जाने वाली श्रीकृष्ण-बलराम रथयात्रा के प्रति भक्तों में खासा उत्साह पाया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में संध्या फेरी का आयोजन पिडी गली से किया गया। इसमें तरणजीत सिंह साधु व उनकी टीम ने संध्या फेरी का शुभारंभ करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 09:00 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 09:00 PM (IST)
शहरवासियों के लिए गौरव है रथयात्रा : तरणजीत सिंह
शहरवासियों के लिए गौरव है रथयात्रा : तरणजीत सिंह

संस, लुधियाना : इस्कान व जगन्नाथ महोत्सव कमेटी के तत्वाधान में 19 दिसंबर को आयोजित की जाने वाली श्रीकृष्ण-बलराम रथयात्रा के प्रति भक्तों में खासा उत्साह पाया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में संध्या फेरी का आयोजन पिडी गली से किया गया। इसमें तरणजीत सिंह साधु व उनकी टीम ने संध्या फेरी का शुभारंभ करवाया। साधु ने कहा कि इस्कॉन की श्री कृष्ण बलराम रथयात्रा महानगर वासियों के लिए गौरव का विषय है। यह पर्व सभी धर्मो में आपसी एकता को बढ़ाता है।

प्रधान सतीश गुप्ता ने कहा कि पिडी गली के कैमिस्ट भाईयों का उत्साह देखकर हमारा उत्साह और बढ़ गया है। रथयात्रा में हर वर्ष पिडी गली के भाइयों का भरपूर योगदान मिलता आया है। संजीव सूद बांका ने बताया कि रथयात्रा के संदर्भ में युवा वर्ग में भारी उत्साह है व 19 दिसंबर को भारी संख्या में श्रद्धालु पंजाब भर से शामिल होने जा रहे हैं। उनके आवास, आहार आदि की सभी तैयारियां की जा रही हैं। इस रथयात्रा में इस्कॉन के विभिन्न सैंटरों, लंदन, यूरोप, साऊथ अफ्रीका, जर्मनी, अमेरिका, कनाडा जैसे कई देशों से इस्कान के भक्त भी शामिल होने जा रहे हैं।

इस अवसर पर पिडी गली मैडीकल होलसेल मार्कीट एसो. के मनजीत सिंह टोनी, अशोक डावर लवली, निशांत अरोड़ा, मनीष कक्कड़, राजेश अग्रवाल, जी.एस. चावला, जी.एस. ग्रोवर, बलदेव सचदेवा, रवि कटारीया, राजीव गुम्बर, प्रमोद गोयल, डा. पुनीत कोहली, प्रवीण अग्रवाल मुकिम, केशव गुप्ता, विजय कपिला, अखिलेश गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, बलदेव सचदेवा, इंद्रदीप सिंह चावला व सोनी वालिया शामिल थे।

इस अवसर पर संजीव सूद बांका ने बताया कि श्री कृष्ण बलराम रथयात्रा को लेकर संध्या फेरी का क्रम जारी है। वीरवार की संध्या फेरी साधु आश्रम भंडारी कालोनी, न्यू अमर नगर से सायं पांच बजे निकाली जाएगी। जिसके एरिया इंचार्ज आरडी शर्मा होंगे।

chat bot
आपका साथी