राम जी निकली सवारी.. पर झूमे भक्त

शहर की प्राचीनतम श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में शोभायात्रा के रूप में श्रीराम बरात निकाली गई। महंत कृष्ण बावा व महंत गौरव बावा ने भगवान राम लक्ष्मण भरत व शत्रुघ्न की तिलक लगाकर पूजा अर्चना की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 05:54 PM (IST)
राम जी निकली सवारी.. पर झूमे भक्त
राम जी निकली सवारी.. पर झूमे भक्त

संस, लुधियाना : शहर की प्राचीनतम श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में शोभायात्रा के रूप में श्रीराम बरात निकाली गई। महंत कृष्ण बावा व महंत गौरव बावा ने भगवान राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न की तिलक लगाकर पूजा अर्चना की। शोभायात्रा का उद्घाटन सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा ने किया। इस दौरान भक्त राम जी की निकली सवारी.. और अन्य धार्मिक गीतों पर जमकर झूमे।

शोभायात्रा ठाकुरद्वारा नौहिरया से शुरू होकर रुपा मिस्त्री गली, चौक हीरा हलवाई, इकबाल गंज, चौंक माता वैष्णो देवी, चौड़ा सड़क, चौक निक्कामल चौक, चौड़ा बाजार, गिरजाघर चौक, प्रताप बाजार से होते श्री राम लीला मैदान पहुंची, जहां भगवान राम-सीता विवाह करवाया गया। यात्रा में भगवान राम का चांदी का रथ आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान राम की भूमिका विशाल शर्मा, लक्ष्मण की भूमिका राज शर्मा, माता सीता की भूमिका हर्श शर्मा, भरत का किरदार हिमांशु शर्मा और शत्रुघ्न का किरदार जीवन शर्मा बखूबी निभा रहे हैं। इस अवसर पर कमल बस्सी, दिनेश मरवाहा ने कहा कि दशहरा उत्सव को लेकर आगरा से आए कारीगरों रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले तैयार कर रहे हैं। इस बार रावण की ऊंचाई 95 फुट होगी।

इस अवसर पर मदन लाल चोपड़ा, यशपाल पराशर, कमल बस्सी, दिनेश मरवाहा, सुरेश सलूजा, किरण भल्ला, सुभाष गुप्ता, रमन अग्रवाल, गुलशन टंडन, सुखराम महाजन, बलदेव गुप्ता, वेद भंडारी,चंद्र रुद्रा, कृष्ण मूर्ति लूंबा, राकेश कैंथ, मोहित जैन, सुनील सैणी, लक्ष्मी कांत, संदीप मरवाहा, सुमेश चड्डा, मूर्ति लूंबा, राकेश जैन, रोमी थापर, लक्ष्मी कांत, उमा दत्त शर्मा, संदीप सभ्रवाल, अनिल जगोता, वरिदर सत्यम शमशेर सिंह, मास्टर सतपाल शर्मा, संदीप मरवाहा, रिषभ पराशर, नीरज पराशर, दिनेश जैन, राजेश पाहवा, उमेश सोनी, मदन सूद, मुकेश कपूर, विशाल बावा, अनिल जैन, अजय गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सर्वजीत टीटू, रवि महाजन आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी