आशा का दीप जलाकर रखिये, प्रकाश जरूर मिलेगा : विनय मुनि आलोक

कुछ भी हो जाएं हमें हमेशा जीवन का उजला पक्ष ही देखना चाहिए और उसे पाने की भरपूर कोशिश करनी चाहिए। हजार गलती करके भी और बार-बार गिरकर भी परेशान नहीं होना चाहिए। आशा का दीप जला रहना चाहिए प्रकाश जरूर मिलेगा। आज जो विकास हमारे जीवन में है। यह हजारों वर्षो की खोज का नतीजा है। खुद को विकसित करके ही हम आज यहां तक आए हैं। यमराज से भी नहीं हारना चाहिए। हम नचिकेता की संतान हैं । परिवार का समर्थन हमें एक मजबूत सोच देता है। बस हमें कारण सहित अपना समर्थन लेने की कला आनी चाहिए। अछी तरह मालूम होना चाहिए की हमें क्या करना है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 07:16 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 07:16 PM (IST)
आशा का दीप जलाकर रखिये, प्रकाश जरूर मिलेगा : विनय मुनि आलोक
आशा का दीप जलाकर रखिये, प्रकाश जरूर मिलेगा : विनय मुनि आलोक

संस, लुधियाना : कुछ भी हो जाएं, हमें हमेशा जीवन का उजला पक्ष ही देखना चाहिए और उसे पाने की भरपूर कोशिश करनी चाहिए। हजार गलती करके भी और बार-बार गिरकर भी परेशान नहीं होना चाहिए। आशा का दीप जला रहना चाहिए, प्रकाश जरूर मिलेगा। आज जो विकास हमारे जीवन में है। यह हजारों वर्षो की खोज का नतीजा है। खुद को विकसित करके ही हम आज यहां तक आए हैं। यमराज से भी नहीं हारना चाहिए। हम नचिकेता की संतान हैं । परिवार का समर्थन हमें एक मजबूत सोच देता है। बस हमें कारण सहित अपना समर्थन लेने की कला आनी चाहिए। अच्छी तरह मालूम होना चाहिए की हमें क्या करना है। हमारे कार्य का परिणाम भी अच्छा हो। बंदर बुद्धि नहीं होनी चाहिए । जो घबराया सा रहे। सवालो से बचने के लिए हर क्षण बात को बदले। खुद को व्यस्त दिखने की कोशिश करे। आदर्श को झाड़े उसे बन्दर बुद्धि कहते हैं। स्वयं को साक्षी मान कर जीवन को सवारें। आपका आत्मविश्वास बढेगा। जीवन में हमेशा शान्ति और स्वस्थ को ऊपर रखे । ये शब्द मनीषी संत मुनि श्री विनय कुमार आलोक ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि मंजिल के प्रति स्पष्टता हो तो एक दिन जरूर पहुंचेंगे। ज्ञान एक ऐसा समुद्र है, जिसमे जीवन भर विद्यार्थी बने रहना चाहिए । ज्ञान ही हमारा मित्र है। हमारा मार्ग दर्शक है। ज्ञान के बिना मनुष्य की कल्पना नही हो सकती । ज्ञानी की ²ष्टि ब्यापक होती है। वह हर काम में मन लगा लेता है। वह तनावग्रस्त नही रहता। निराश भी नही होता। वह जानता की हमको क्या करना है। कैसे करना है। उसकी बुद्धि सार्थक होती है। रचनात्मक होती है। वह जंगल में भी मंगल खोज लेता है। उसे हर काम में आनंद आता है। वह हरदम सीखता है ,जिज्ञासु होता है। अपनी योग्यता को बढ़ता रहता है ,तभी तो ज्ञानी व्यक्ति समृद्ध होता है।

chat bot
आपका साथी