दरगाह गोसे आजम दस्तगीर में नतमस्तक हुए भक्त

जो इंसान भगवान के बनाए बंदों से प्रेम करता है। ईश्वर की उस पर अपार कृपा होती है। उक्त शब्द मां भगवती क्लब के प्रधान अविनाश सिक्का ने पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक रोशनी ग्राउंड स्थित पवित्र दरगाह पर गोसे आजम दस्तगीर ट्रस्ट द्वारा करवाए गए साप्ताहिक कार्यक्रम में पवित्र चादर की रस्म अदा करते हुए कहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:09 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:09 PM (IST)
दरगाह गोसे आजम दस्तगीर में नतमस्तक हुए भक्त
दरगाह गोसे आजम दस्तगीर में नतमस्तक हुए भक्त

संस, लुधियाना : जो इंसान भगवान के बनाए बंदों से प्रेम करता है। ईश्वर की उस पर अपार कृपा होती है। उक्त शब्द मां भगवती क्लब के प्रधान अविनाश सिक्का ने पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक रोशनी ग्राउंड स्थित पवित्र दरगाह पर गोसे आजम दस्तगीर ट्रस्ट द्वारा करवाए गए साप्ताहिक कार्यक्रम में पवित्र चादर की रस्म अदा करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि हमें किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए। भगवान से सबका भला मांगना चाहिए।

इस दौरान हरविद्र हैप्पी ,नरेश शर्मा,गौरव खली, बलजीत चौहान, साजन शर्मा,वरिदर बटवाल आदि ने अविनाश सिक्का को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भोलाथापर, काका, बंटी, शिवा हैप्पी, मुफीज कामली, मंजू सिक्का, कृष्णा, सुरिदर अटवाल, कुलदीप काका, गौरी, सन्नी शर्मा, टिकू, जामिल हामिद आदि ने मिलकर खुदा से विश्व को कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए फरियाद की। इस मौके पर आई हुई संगत के लिए अटूट लंगर भी लगाया गया।

chat bot
आपका साथी