दूसरे दिन हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

कहीं दुर्गा-सप्तशती पाठ और कहीं महाआरती का संगम। ऐसा नजारा चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भी जारी रहा। मंदिरों में मां भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 02:29 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 02:29 AM (IST)
दूसरे दिन हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
दूसरे दिन हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

संस, लुधियाना : कहीं दुर्गा-सप्तशती पाठ और कहीं महाआरती का संगम। ऐसा नजारा चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भी जारी रहा। मंदिरों में मां भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। जगराओं पुल स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में ट्रस्ट के तत्वधान में चैत्र नवरात्र महोत्सव सादगीपूर्वक मनाया जा रहा है।

नवरात्र के दूसरे दिन पं. हरिमोहन शर्मा, गिरधारी लाल, पंडित नागेंद्र ने मां भगवती की स्तुति की। पं. गिरधारी लाल ने नवरात्र की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां दुर्गा जी की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। महासचिव संजय महेंद्र बंपी ने कहा कि नवरात्र को लेकर भक्तों को कोविड गाइडलाइंस का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

गीता मंदिर में संत आश्रम व स्कूल हाल का अनावरण

श्री गीता मंदिर पक्खोवाल रोड में भक्तों ने 108 अखंड ज्योति का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पंडितों के निवास, जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के हाल, बिल्डिंग के लेंटर डालने का अनावरण पार्षद ममता आशु ने किया। ममता आशु ने कहा कि मंदिर सभा की जितनी सराहना की जाएं कम है। प्रदीप ढल्ल ने कहा कि नवरात्र उत्सव को लेकर मंदिर प्रांगण में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सहित कई सामाजिक व धार्मिक कार्य चलते रहते है। यहां राम कृष्ण सलूजा, पवन कांत वोहरा, राजन उप्पल, पुरुषोत्तम लाल बंसी, सुखवर्धन जेतली, अमित वशिष्ठ, कुलदीप चोपड़ा आदि शामिल थे।

मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किए मां के दर्शन

सिद्धपीठ दंडी स्वामी मंदिर में रामचरित मानस की धारा बही। कथा वाचक आकर अपनी मधुर वाणी से लोगों को अभिभूत कर रहे है। इसके अलावा मां वैष्णो देवी मंदिर आत्म नगर, तीन नंबर डिवीजन माता वैष्णो देवी मंदिर, नवदुर्गा मंदिर सराभा नगर, श्री दुर्गा माता मंदिर दुगरी, काली माता मंदिर आदि में भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख-शांति मांगी।

chat bot
आपका साथी