भगवान भोलेनाथ जगत के नाथ : अश्वनी शर्मा

शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 34 वीं विशाल शोभा यात्रा 10 मार्च को गऊघाट से आरंभ होगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 01:22 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 01:22 AM (IST)
भगवान भोलेनाथ जगत के नाथ : अश्वनी शर्मा
भगवान भोलेनाथ जगत के नाथ : अश्वनी शर्मा

संस, लुधियाना : शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 34 वीं विशाल शोभा यात्रा 10 मार्च को गऊघाट से आरंभ होगी। शोभायात्रा को लेकर कमेटी सदस्यों की तैयारियां जोरों से जारी हैं। इस अवसर पर सुनील मेहरा व चरणजीत भार्गव ने कहा कि शोभा यात्रा का शुभारंभ गऊशाला रोड स्थित शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ का पूजन कर किया जाएगा। यह शोभा यात्रा गऊशाला रोड स्थित शिव मंदिर से घाटी मोहल्ला चौक, बाजवा नगर, दरेसी रोड पहुंचेगी। उसके बाद फिर यह विशाल रथयात्रा का रूप लेकर सब्जी मंडी चौक, माता रानी चौक, घंटाघर चौक, अकाल मार्किट, किताब बाजार, साबुन बाजार, गुड़मंडी, चौड़ा बाजार, घासमंडी चौक, निक्कामल चौक, माता वैष्णो देवी मंदिर डिवीजन नंबर 3, ख्वाजा कोठी चौक, प्राचीन संगला वाला शिवाला मंदिर से होकर वापिस गऊघाट स्थित शिव मंदिर में महाआरती के साथ संपन्न होगी। शोभायात्रा को लेकर शहर के गणमान्यों को निमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी प्रधान अश्वनी शर्मा को निमंत्रण दिया। निमंत्रण स्वीकार करते अश्वनी शर्मा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ जगत के नाथ हैं। उनकी शरण में आने वाला प्राणी कभी खाली नहीं जाता। इस अवसर पर सुनील मेहरा सहित, महेंद्र अग्रवाल, संजय थापर, गुलशन टंडन, पवन मल्होत्रा, पवन लहर, राजेश पहलवान, रिक्षित पहलवान, हरकेश मित्तल, दिनेश मरवाहा और रमेश महाजन मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी