नगर कीर्तन सजाकर नौवें पातशाह की शहादत को किया याद

गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब से नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में पंज प्यारों के नेतृत्व में सजाए गए नगर कीर्तन में शबदी जत्थे स्त्री सत्संग सभा गतका पार्टियां और बैंड पार्टी के अलावा बच्चों ने गुरु की लाडली फौज की खालसाई वाणी पहनी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:17 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:17 PM (IST)
नगर कीर्तन सजाकर नौवें पातशाह की शहादत को किया याद
नगर कीर्तन सजाकर नौवें पातशाह की शहादत को किया याद

संस, लुधियाना : गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब से नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में पंज प्यारों के नेतृत्व में सजाए गए नगर कीर्तन में शबदी जत्थे, स्त्री सत्संग सभा, गतका पार्टियां और बैंड पार्टी के अलावा बच्चों ने गुरु की लाडली फौज की खालसाई वाणी पहनी। इस दौरान नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी फूलों से सजी पालकी में सुशोभित थी। खास बात थी कि इसमें शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि और प्रवीण बजाज के नेतृत्व में हिदू समुदाय के प्रतिनिधि मौजूद थे।

नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरु होकर अलग-अलग इलाकों से होते हुए देर शाम गुरुद्वारा साहिब पर संपन्न हुई। नगर कीर्तन के पूरे मार्ग में व्यापारिक, दुकानदार संगठनों, सामाजिक व सामुदायिक संगठनों ने नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया। सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एसपीएस इकबाल सिंह गिल एसपीएस, जसवंत सिंह चपा, सुखजिदर सिंह गिल और चंद्र भनोट ने संगत का स्वागत किया और आयोजकों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर हरभजन सिंह डांग, बाबा अजीत सिंह, गुरिदर पाल सिंह पप्पू, गुरदीप सिंह गोशा, हरप्रीत सिंह बेदी, प्रहलाद सिंह बल, गुरदीप सिंह लील, गुरप्रीत कौर सिबिया, मनप्रीत सिंह मन्ना, अतीकुर रहमान, रविदरपाल सहित जसबीर सिंह दुआ, अमरजीत सिंह हैप्पी, रणदीप सिंह डिपल, गुरप्रीत सिंह विकल, कुलदीप सिंह दुआ, कंवलप्रीत सिंह, जतिदर सिंह रॉबिन, अवतार सिंह काली, मनप्रीत सिंह बंटी, साहिब सिंह मनचंदा और अमन बिद्रा भी मौजूद थे।

कमेटी ने बिट्टू गुंबर को किया सम्मानित

नगर कीर्तन दौरान शिव वेलफेयर सोसायटी के प्रमुख बिट्टू गुंबर की अगुआई में रेलवे स्टेशन पर विशाल लंगर लगाया गया। इसमें जूस, पॉपकॉर्न, क्रिस्प्स, चिप्स, फल वितरित किए गए। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवदार प्रितपाल सिंह ने बिट्टू गुंबर को दोशला भेंट की और उन्हें प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया। इस दौरान तेजिदर सिंह बंटी, अध्यक्ष बिट्टू गुंबर, युवा नेता गोल्डी, मनप्रीत सिंह, गुरविदर सिंह, राजू गुंबर, ईशान गुंबर, जगतार सिंह, परमजीत सिंह, शिव वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष बिट्टू गुंबर ने अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह, परमपाल सिंह, बिट्टी. अकाली दल जिला शहरी अध्यक्ष हरभजन सिंह डांग, गुरविदर सिंह पप्पू, अमरजीत सिंह हैप्पी, प्रलाद ढाल, मनप्रीत सिंह बंटी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी