Mahashivratri Mahotsav : लुधियाना में महाशिवरात्रि महोत्सव की रहेगी धूम, जानें कब निकलेगी रथयात्रा

विष्णु मंदिर इस्लामियां स्कूल रोड से शुरू हुई संध्या फेरी तिलक नगर हजूरी रोड माइया गली गुलचमन गली किशोर रोड नौहरिया गली से होते हुए नीरज वर्मा के आवास में आरती के साथ संपन्न हुई। संध्या फेरी का जगह-जगह फूल वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

By Edited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 07:09 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 07:09 AM (IST)
Mahashivratri Mahotsav : लुधियाना में महाशिवरात्रि महोत्सव की रहेगी धूम, जानें कब निकलेगी रथयात्रा
शिवरात्रि के उपलक्ष्य में नौ मार्च को विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में नौ मार्च को सिविल अस्पताल के समीप आयोजित होने वाली विशाल रथयात्रा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए कमेटी की ओर से विशाल संध्या फेरी का आयोजन किया गया। योगी भास्कर नाथ व पंडित नितिन राजपुरोहित ने विशेषतौर पर उपस्थित संध्या फेरी का शुभारंभ कर भक्तों को आर्शीवाद दिया।

विष्णु मंदिर इस्लामियां स्कूल रोड से शुरू हुई संध्या फेरी तिलक नगर, हजूरी रोड, माइया गली, गुलचमन गली, किशोर रोड, नौहरिया गली से होते हुए नीरज वर्मा के आवास में आरती के साथ संपन्न हुई। संध्या फेरी का जगह-जगह फूल वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया व भोले बाबा तेरी जय जय कार के जयकारों से सारा संध्या फेरी मार्ग शिवमय हो गया।

संध्या फेरी में फूलों से सजी पालकी में भगवान भोलेनाथ के चांदी के स्वरूप के साथ-साथ शिव परिवार आसीन थे। संध्या फेरी में कमेटी के चेयरमैन गुरदेव शर्मा देबी, भाजपा नेता प्रवीण बांसल, दविंदर जग्गी, सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मलहोत्रा, राम लीला कमेटी से दिनेश मरवाहा, गणपति महोत्सव कमेटी के राकेश बजाज, मोचपुरा शाल मार्किट के अध्यक्ष अरविन्द्र कपूर, वरुण मेहता, चौड़ा बाजार से शाम चोपड़ा, भाजपा नेता अंकित बतरा, पार्षद अनिल पारती, योगेश बांसल, अखिल कक्कड़, नितिन घंड, वरुण खन्ना उपस्थित हुए।

इससे पूर्व महिला संर्कीतन मंडली व गायक रोहित शर्मा ने भोले की बरात व घोडि़यां गाकर भोले बाबा की नाम की मस्ती में सभी भक्तों को भाव विभोर किया। महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी के कमेटी के अध्यक्ष नीरज वर्मा, महामंत्री अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रवीण मल्हौत्रा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष लवली थापर, उपाध्यक्ष फकीर चंद, उपचेयरमैन चद्रकांत चड्डा, हैप्पी कालड़ा व प्रवक्ता अमर टक्कर ने बताया कि रथयात्रा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए कमेटी की ओर से संध्या फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। घर-घर जाकर निमंत्रण बांटे जा रहे है उन्होने कहा कि 31 विद्वान ब्राहमण मंत्रोचारण के बीच विधिवत पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ करवाएंगे। उन्होने कहा कि विशाल रथयात्रा में शहर के विभिन्न हिस्सों से लघु यात्राएं शामिल होंगी जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों की ओर से बनी झाकियां आकर्षण का केन्द्र होंगी।

chat bot
आपका साथी