संघ का उद्देश्य धर्म के प्रति प्रेरित करना : संजय जैन

आधुनिक युग की दौड़ धूप भरी जिदगी में अगर धर्म व प्रभु का स्मरण कर लिया जाएं तो इससे कोई ओर धर्म नहीं है। हरेक इंसान बिजी लाइफ की ओर चल रहा है उसमें धर्म के लिए समय निकाला मुश्किल हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:21 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:21 PM (IST)
संघ का उद्देश्य धर्म के प्रति प्रेरित करना : संजय जैन
संघ का उद्देश्य धर्म के प्रति प्रेरित करना : संजय जैन

संस, लुधियाना : आधुनिक युग की दौड़ धूप भरी जिदगी में अगर धर्म व प्रभु का स्मरण कर लिया जाएं, तो इससे कोई ओर धर्म नहीं है। हरेक इंसान बिजी लाइफ की ओर चल रहा है, उसमें धर्म के लिए समय निकाला मुश्किल हो रहा है। संघ के सदस्य प्रत्येक माह नवकार मंत्र का जाप में हिस्सा लेकर धर्म का लाभ उठा रहे है। यह उक्त विचार महावीर जैन युवक संघ के प्रमुख संजय जैन ने एस एस जैन सभा सिविल लाइंस में आयोजित मासिक नवकार मंत्र जाप के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह महावीर जैन युवक संघ व एमजेवाइएस लेडीज विग के सहयोग से नवकार मंत्र का जाप रखा जाता है। जिसमें सदस्यों को प्रभु महावीर स्वामी की जीवनी से अवगत कराया जाता है और उसी से संबंधित प्रश्न उतर पूछे जाते है। उसके पश्चात चार ईनाम दो पेचुलिटी, 1 लक्की ड्रा दिए जाते है। उन्होंने कहा कि युवाओं को धर्म के प्रति लगन के लिए बढ़ावा देने से उनके पीढ़ी में इस ओर प्रेरित होगी, यह हमारे संघ का उद्देश्य है। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष संजय जैन सहित गौरव जैन, दिनेश, रोहित जैन, जिनेश, संजीव गुरु नानक पुरा, ट्रिंवकल, मुकेश विकास, भूपेश, राजीव जैन, शुक्ल जैन, एमजेवाईएस लेडीज विग नीतू जैन, सुरुभि जैन, अंजिल जैन, विम्मी जैन, साक्षी जैन, शीनम जैन, नमिता जैन, मिशा जैन आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी