मुक्तेश्वर धाम चहलां में साक्षी पहुंचेंगे लाखों शिव भक्त : चेतन बवेजा

महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी सेक्टर-32 की ओर से महाशिवरात्री पर अध्यक्ष चेतन बवेजा की अध्यक्षता में 11 मार्च को चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में 16वां विशाल जागरण करवाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:37 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:37 PM (IST)
मुक्तेश्वर धाम चहलां में साक्षी पहुंचेंगे लाखों शिव भक्त : चेतन बवेजा
मुक्तेश्वर धाम चहलां में साक्षी पहुंचेंगे लाखों शिव भक्त : चेतन बवेजा

संस, लुधियाना : महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी सेक्टर-32 की ओर से महाशिवरात्री पर अध्यक्ष चेतन बवेजा की अध्यक्षता में 11 मार्च को चहलां स्थित, मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में 16वां विशाल जागरण करवाया जा रहा है। यहां मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश गुरु लाखों भक्तों की मौजूदगी में भोले बाबा की महाआरती करेंगे। ये बात महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा ने महंत गौरव बावा, महंत दिनेश पुरी, शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन, गोरा थापर,नीरज वर्मा, हैप्पी कालड़ा, चद्रकांत चड्डा, लवली थापर, प्रवीण मल्हौत्रा, अशोक थापर, त्रिभुवन थापर, सुनील मेहरा, गोल्डी सभ्रवाल, गौसेवक हरीश शर्मा बॉबी को जागरण का निमंत्रण देते हुए कही।

महंत गौरव बावा व राजीव टंडन भोले बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि भगवान भोले नाथ की चरणछोह प्राप्त भूमि पर मुक्तेश्वर मुक्ति धाम आशुतोष भगवान का पूजन सौभाग्य भाग्यशाली भक्तों को मिलता है। नीरज वर्मा, हैप्पी कालड़ा, चद्रकांत चड्डा, लवली थापर, प्रवीण मल्हौत्रा,अमर टक्कर, अशोक थापर ने कहा कि वह परिवार सहित जागरण में नतमस्तक होंगे।

चेतन बवेजा ने बताया कि स्वामी विवेक भारती व संत समाज की अध्यक्षता में गणेश वंदना के साथ आरंभ होने वाला जागरण भोले बाबा की इच्छा तक जारी रहेगा। विधानसभा पूर्वी सेक्टर-32 से जागरण में शामिल होने के लिए भोले की बारात के माध्यम से हजारों भक्तों का जत्था निशुल्क बस यात्रा के माध्यम से जागरण में शामिल होगा।

इस अवसर पर जतिंद्र दुग्गल, पंकज गिल्हौत्रा, राज कुमार गुप्ता, बन्नी बवेजा, अजय अरोड़ा, ,कर्ण अग्रवाल, बलदेव भोला, विवेक रावला, सुरेश खन्ना, प्रदीप मितल, सुभाष शर्मा, योगेश सैणी, तरूण कुमार, सतीश शर्मा, वासु गर्ग, जय वर्मा, राजीव महाजन, सुरेंद्र बावा भी उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी