जीवन धर्म, तप व त्याग की ओर प्रेरित रहें: महासाध्वी मीना

उपप्रवर्तिनी कोकिल कंठी जैन भारती साधिका शासन प्रभाविका संयम साधिका शासन प्रभाविका दृढ़ संयमी उपप्रवर्तिनी महासाध्वी गुरुणी महासाध्वी मीना परम सेवाभावी कर्मठ महासाध्वी श्री मुक्त महाराज प्रवचन प्रभाविका मधुर गायिका महासाध्वी श्री समृद्धि महाराज नवदीक्षित साध्वी उत्कर्ष म. रिद्धि ठाणा-4 एसएस जैन स्थानक रायकोट में सुख्साता विराजमान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:01 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:01 PM (IST)
जीवन धर्म, तप व त्याग की ओर प्रेरित रहें: महासाध्वी मीना
जीवन धर्म, तप व त्याग की ओर प्रेरित रहें: महासाध्वी मीना

संस, लुधियाना : उपप्रवर्तिनी कोकिल कंठी जैन भारती साधिका शासन प्रभाविका संयम साधिका शासन प्रभाविका दृढ़ संयमी उपप्रवर्तिनी महासाध्वी गुरुणी महासाध्वी मीना, परम सेवाभावी कर्मठ महासाध्वी श्री मुक्त महाराज, प्रवचन प्रभाविका मधुर गायिका महासाध्वी श्री समृद्धि महाराज, नवदीक्षित साध्वी उत्कर्ष म. रिद्धि ठाणा-4 एसएस जैन स्थानक रायकोट में सुख्साता विराजमान हैं। आज लुधियाना के श्रावक विपन कुमार जैन की अगुआई में गुरुणी महाराज मीना जी महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे।

इस अवसर पर महासाध्वी मीना महाराज ने कहा कि मार्ग को न जानने वाला अवश्य ही मार्ग को जानने वाले से पूछता है, गुरु के अनुशासन का यही कल्याणदायक फल है कि वह अनुशासित, अज्ञानी पुरुष भी ज्ञान को प्रकाशित करने वाला वाणियों को प्राप्त करता है। धार्मिक शास्त्रों में भी गुरु के महत्व को बताया गया है। दान दिए धन न घटे, कह गए दास कबीर, अर्थात दान देने से कोई कमी नहीं आती, बल्कि हमारे पुण्य कर्म कई गुणा ज्यादा बढ़ जाते है। इसलिए इस जीवन में आए तो कुछ धर्म, तप व त्याग की ओर प्रेरित हो, तभी यह जीवन सफल बन पाएगा। इस अवसर पर रविदर जैन भ्राता, विपन कुमार जैन, उपमा जैन, संजय जैन, पूनम जैन, हितेश जैन, आलीश जैन, पीयूष जैन, महक जैन, भाविका जैन, रायन जैन, गौतम जैन आदि ने गुरुणी महाराज से आशीर्वाद लिया।

chat bot
आपका साथी