जीतो के कार्यकारिणी सदस्यों ने मरीजों का जाना हाल

जीतो लुधियाना चैप्टर की ओर से दो दिवसीय आंखों का निशुल्क चेकअप एवं सर्जरी कैंप का आयोजन जीतो लुधियाना चैप्टर के फाउंडेशन डे के उपलक्ष में आचार्य श्री आत्माराम जैन आई अस्पताल रूपा मिस्त्री गली में आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 05:51 PM (IST)
जीतो के कार्यकारिणी सदस्यों ने मरीजों का जाना हाल
जीतो के कार्यकारिणी सदस्यों ने मरीजों का जाना हाल

संस, लुधियाना : जीतो लुधियाना चैप्टर की ओर से दो दिवसीय आंखों का निशुल्क चेकअप एवं सर्जरी कैंप का आयोजन जीतो लुधियाना चैप्टर के फाउंडेशन डे के उपलक्ष में आचार्य श्री आत्माराम जैन आई अस्पताल, रूपा मिस्त्री गली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य प्रेरक जीतो लुधियाना चैप्टर के चेयरमैन भूषण कुमार जैन ने बताया की मरीजों का हालचाल जानने के लिए जीतो के कार्यकारिणी सदस्य 16 मरीजों के आपरेशन उपरांत मरीजों को मिलने के लिए पहुंचे और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस मौके पर जीतो लुधियाना चेयरमैन चेयरमैन भूषण कुमार जैन, नॉर्थ जोन वाइस चेयरमैन तरुण जैन, मंत्री राकेश जैन ,रिचा जैन, सह कन्वीनर जीतो आवास योजना , आचार्य श्री आत्माराम जैन सेवा संघ के अध्यक्ष सुभाष जैन सीए, वरिदर जैन, डॉक्टर सोहेल चंदवानी, स्वतंत्र जैन ,अनिल जैन, राहुल जैन, कीमती जैन, योगेश जैन, राजीव जैन, विजय लक्ष्मी, प्रिया, हेमा ,पलक, सुभाष कुमार आदि अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी