अहंकार के त्याग से ही मन शुद्ध होगा : विवेक भारती

गुड़मंडी स्थित महावीर मंदिर में राष्ट्रीय हिदू मंच की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन स्वामी विवेक भारती महाराज व समृति भारती की अध्यक्षता में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 07:53 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 07:53 PM (IST)
अहंकार के त्याग से ही मन शुद्ध होगा : विवेक भारती
अहंकार के त्याग से ही मन शुद्ध होगा : विवेक भारती

संस, लुधियाना : गुड़मंडी स्थित महावीर मंदिर में राष्ट्रीय हिदू मंच की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन स्वामी विवेक भारती महाराज व समृति भारती की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम पंडित अजीत दुबे द्वारा मंत्रोचारण के साथ बालाजी का आह्वान किया। इस दौरान श्री सुंदरकांड पाठ का गायन महिला संकीर्तन मंडल की सुनीता शर्मा, उर्मिला शर्मा, त्रिमिला, मंजू मल्होत्रा, रीटा थापर, ज्योति शर्मा, किरण, संतोष कपिला, नर्मता शर्मा, मंजीत थापर, जीवन, हिना पुरी चांदनी द्वारा किया गया।

स्वामी विवेक भारती ने प्रवचन करते हुए कहा कि नाम सिमरन से प्रभु की प्राप्ति का मार्ग खुल जाता है। इंसान को प्रभु प्राप्ति के लिए शुद्ध मन से आपनी आत्मा के साथ एकसार होना पड़ेगा। अपने मन को शुद्ध करने के लिए हमें अहंकार को त्यागना पड़ेगा और सबके साथ प्रेम का प्रसार करना पड़ेगा। सुंदर कांड की समाप्ति पर108 ज्योतियों से बालाजी की आरती की जाएगी। इस अवसर पर प्रधान पवन शर्मा ने कहा हर महीने के पहले मंगलवार को 108 सुंदर कांड के पाठ महिला संकीर्तन द्वारा किए जाएंगे।

इस अवसर पर पवन शर्मा, ओपी .त्रिपाठी, सुरेश मनचंदा, विपन थापर, अमित गोयल, सुरेश कुमार, प्रदीप गुप्ता, प्रवीण सहगल, शिव मूर्ति शर्मा, राघव, जयंत मनचंदा, अनिल वासलय, केशव, सुमंत गोयल गुड़ मंडी मार्किट एसोसिएशन के काला टक्कर ,संजीव जैन ,राजीव ढींगरा,दीपक दुआ,हनी शर्मा,,आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी