यज्ञ के माध्यम से हम परमात्मा के साथ जुड़ते है: रोशन लाल

वेद प्रचार मंडल की ओर से स्थानीय आर्य समाज अग्र नगर में वैदिक सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्षा कुसुम आहुजा पूर्व प्रिसिपल राजकीय कन्या महाविद्यालय लुधियाना ने की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:18 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:18 PM (IST)
यज्ञ के माध्यम से हम परमात्मा के साथ जुड़ते है: रोशन लाल
यज्ञ के माध्यम से हम परमात्मा के साथ जुड़ते है: रोशन लाल

संस, लुधियाना : वेद प्रचार मंडल की ओर से स्थानीय आर्य समाज अग्र नगर में वैदिक सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्षा कुसुम आहुजा, पूर्व प्रिसिपल राजकीय कन्या महाविद्यालय लुधियाना ने की।

इस अवसर पर सतीश शर्मा, सचिव प्रबंध समिति आर्य कॉलेज लुधियाना, करण लांबा, सुशील पटियाल समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। समारोह यज्ञ से आरंभ हुआ, जिसकी अग्नि विपिन शर्मा तथा मनीषा शर्मा ने प्रज्वलित की। मंडल के संस्थापक एवं प्रांतीय महासचिव रोशन लाल आर्य ने यज्ञ संपन्न करवाया। ज्योति सरूप कंबोज, रजनीश वर्मा, ऊषा कालड़ा, अर्पण पाहवा, प्रो. सरिता माट्टा, विजय शर्मा, विद्याभूषण शर्मा, यशविंदर सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धा पूर्वक समारोह में भाग लिया।

इस अवसर पर रोशन लाल आर्य ने कहा कि यज्ञ में बहुत ही गहरे रहस्य छिपे हुए हैं। उन्हें समझ कर जीवन में अपनाने की आवश्कता है। यज्ञ के माध्यम से हम परमात्मा के साथ जुड़ते हैं।

chat bot
आपका साथी