गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में नाम सिमरन अभ्यास करवाया
गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब फील्ड गंज में नाम सिमरन अभ्यास समागम का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा साहिब के रागी जत्थो के अलावा भाई गुरप्रीत सिंह कानपुरी व बीबी हरशरण कौर ने संगतों को गुरबाणी संकीर्तन से निहाल किया।
संस, लुधियाना : गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, फील्ड गंज में नाम सिमरन अभ्यास समागम का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा साहिब के रागी जत्थो के अलावा भाई गुरप्रीत सिंह कानपुरी व बीबी हरशरण कौर ने संगतों को गुरबाणी संकीर्तन से निहाल किया।
इस दौरान भाई राजेंद्रपाल सिंह खालसा ने श्री जपुजी साहिब व श्री चोपाई साहिब के पाठ संगती रूप में श्रवण कराया। भाई गुरदास सिख मिशनरी कालेज के विद्यार्थियों व भाई बलविदर सिंह ने श्री सुखमणि साहिब के पाठ संगतों के साथ मिलकर किए। गुरुद्वारा साहिब के कथा वाचक ज्ञानी हरजीत सिंह ने श्री सुखमणि साहिब के पाठ की व्याख्या करके संगत महत्व को समझाया। इस अवसर पर मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह ने रागी जत्थे को सम्मानित करते हुए कहा कि आज जरूरत है सिख विरास्त को संभाला जाए। इस अवसर पर महासचिव अवतार सिंह, रणदीप सिंह डिपल, गुरप्रीत सिंह विकल, कुलदीप सिंह दुआ, सतनाम सिंह, राजेंद्र पाल सिंह,अमरजीत सिंह हैप्पी, कमलप्रीत सिंह, जितेंद्र सिंह रोबिन, जगजीत सिंह, गुरेंद्रपाल सिंह, अर्शदीप सिंह, आदि शामिल थे।