गुरु तेग बहादुर महाराज के शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन कल

श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को समर्पित गुरमति समारोह गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब फील्ड गंज में शनिवार से आरंभ हो गए जो आठ दिसंबर तक जारी रहेगा। इस संबंधी में गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह की अगुआई में मीटिग हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:14 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:14 PM (IST)
गुरु तेग बहादुर महाराज के शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन कल
गुरु तेग बहादुर महाराज के शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन कल

संस, लुधियाना : श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को समर्पित गुरमति समारोह गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब फील्ड गंज में शनिवार से आरंभ हो गए, जो आठ दिसंबर तक जारी रहेगा। इस संबंधी में गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह की अगुआई में मीटिग हुई। मीटिग को संबोधित करते मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन छह दिसंबर सोमवार को 12:30 बजे गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुआई में नगर कीर्तन सजाया जाएगा।

नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर बैरिग मार्केंट, लोकल बस अड्डा, घंटाघर चौंक, चौड़ा बाजार, घास मंडी, डिवीजन नंबर तीन, बावा थाना सिंह चौक, सीएमसी अस्पताल, खुड्डा मोहल्ला, ब्राउन रोड़ से होते हुए वापिस गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में संपन्न होगा। नगर कीर्तन जहां से निकलेगा दुकानदार, व्यापारिक वर्ग, जत्थेबंदियां शामिल होकर स्वागत करेंगी। उन्होंने बताया कि सात से आठ दिसंबर को अमृत वेल की देर रात्रि तक गुरमति समारोह का आयोजन जारी रहेगा। समारोह में गुरुद्वारा हजूरी रागी जत्थों के अलावा सचखंड दरबार साहिब अमृतसर से हजूरी रागी जत्थों के अलावा रागी भाई गगनदीप सिंह, भाई कुलविदर सिंह, भाई अमनदीप सिंह, जोरा सिंह, सिमरजीत सिंह, भाई सुरेंद्र सिंह, आदि संगतों को निहाल करेंगे। गुरुद्वारा साहिब के महासचिव अवतार सिंह ने बताया कि गत रात्रि ढाडी दरबार से समारोह की शुरुआत हो गई है। प्रसिद्ध कवि व कवयित्री अपनी वाणी से संगत को निहाल करेंगे।

इस अवसर पर अवतार सिंह सहित, प्रवीण बजाज, अतीक रहमान, रविदर पाल सिंह खालसा, गुरदीप सिंह गोशा, जसबीर सिंह दुआ, गुरप्रीत सिंह टिवंकल, कुलदीप सिंह दुआ, अरविदर सिंह, रविदर सिंह प्रिस, कंवलजीत सिंह, जितेंद्र सिंह रोबिन, सतनाम सिंह जग्गी, अवतार सिंह काली, जगदीप सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी