गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व पर लंगर लगाया

धन-धन बाबा दीप सिंह सेवा सोसायटी व समूह दुकानदार राहों रोड बस्ती जोधेवाल की ओर से श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर उनकी याद मे लंगर लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 06:11 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 06:11 PM (IST)
गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व पर लंगर लगाया
गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व पर लंगर लगाया

संस, लुधियाना : धन-धन बाबा दीप सिंह सेवा सोसायटी व समूह दुकानदार राहों रोड, बस्ती जोधेवाल की ओर से श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर उनकी याद मे लंगर लगाया गया। सोसायटी ने कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए पैक्ड लंगर बांटा, ताकि लोग इसे घर जाकर खा सकें।

इस अवसर पर मुख्यातिथि एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह, पार्षद काला जैन नवकार, जिला यूथ कांग्रेस कमेटी के सचिव परनव जैन नवकार, अकाली नेता विजय दानव, रणजीत ढिल्लों, काका सूद, मन्ना सिंह, सुभाष अरोड़ा, बिट्टू जैन, बिल्ला सिंह, सतपाल हैप्पी शंटी सिंह, अजय गुप्ता, जतिनदर सिंह टिम्मी आए जिनको सोसायटी के शहंशाह सिह, जयपाल सिंह, सिमर आहूजा, बलवंत सांपला, हरभजन सिंह, परमिदर सिंह, बादशाह सिंह द्वारा सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया

::::::::::::

बावा दीप सिंह गुरुद्वारा में संगत को गुरु चरणों से जोड़ा

गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी सिटी एंक्लेव, दुगरी धांधरा रोड में श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मुख्य सेवादार भगविदर पाल सिंह गोलडी की अगुवाई में मनाया गया। भाई गुरदेव सिंह व स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों ने कीर्तन कर संगत को गुरबाणी कीर्तन व गुरमति विचारों द्वारा संगत को गुरु चरणों के साथ जोड़ा। मुख्य सेवादार भगविदर पाल सिंह गोल्डी ने इस समागम में शिरकत करने के लिए आई प्रमुख शख्सियतों व रागी जत्थे का विशेष तौर पर सन्मानित किया गया। इस अवसर पर राजिदर सिंह भाटिया, गुरमीत सिंह बिल्ला, वरिदर सिंह जोली, विनोद धवन, संदीप आहूजा, विक्रमजीत सिंह धालीवाल, यादविदर सिंह गंभीर,बलबीर सिंह मल, मनप्रीत सिंह, नरिदर शर्मा, संतोष कुमार,अमरीक सिंह, सिमरजीत सिंह, भूपिदर सिंह, हरभजन कौर, हरबीर कौर,गुरप्रीत कौर आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी