महिला संकीर्तन मंडल ने कराया श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ
गुड़मंडी स्थित महावीर मंदिर में राष्ट्रीय हिदू मंच की ओर से नवरात्र के उपलक्ष्य में श्री दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन महिला संकीर्तन मंडल की प्रधान सुनीता शर्मा की अध्यक्षता मे किया गया।
संस, लुधियाना : गुड़मंडी स्थित महावीर मंदिर में राष्ट्रीय हिदू मंच की ओर से नवरात्र के उपलक्ष्य में श्री दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन महिला संकीर्तन मंडल की प्रधान सुनीता शर्मा की अध्यक्षता मे किया गया। सर्वप्रथम पंडित अजीत दूबे ने मंत्रोच्चारण से मां भगवती का आह्वान किया। इस दौरान श्री दुर्गा सप्तशती के पाठ का गायन महिला संकीर्तन मंडल की सुनीता शर्मा, उर्मिला शर्मा, त्रिमिला, मंजू मल्होत्रा, मधु बांसल, मधु गुप्ता, अनिता थापर, निक्की देवी, दर्शन मूर्ति, राधे,मंजू, नीलम द्वारा किया गया। श्री दुर्गा सप्तशती पाठ की समाप्ति पर 108 ज्योतियो से मां भगवती की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पवन शर्मा, ओपी त्रिपाठी, सुरेश मनचंदा, विपन थापर, अमित गोयल, सुरेश कुमार, प्रदीप गुप्ता, प्रवीण सहगल, शिव मूर्ति शर्मा,राघव, जयंत मनचंदा, अनिल वासल्य, केशव, सुमंत गोयल आदि मौजूद रहे।