गाय की सेवा सदैव हितकारी : स्वामी देवव्रत

स्वामी देवव्रत ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गो सेवा को सनातन धर्म का गौरव व सौभाग्य बताते हुए कहा कि गाय को हमारी सेवा की जरूरत नहीं बल्कि हमें गाय की सेवा की आवश्यकता है। गाय की सेवा सदैव हितकारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:50 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 05:50 PM (IST)
गाय की सेवा सदैव हितकारी : स्वामी देवव्रत
गाय की सेवा सदैव हितकारी : स्वामी देवव्रत

संस, लुधियाना : दंडी स्वामी गोलोक गोधाम शाखा-2 में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा के लिए कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई। स्वामी देवव्रत ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गो सेवा को सनातन धर्म का गौरव व सौभाग्य बताते हुए कहा कि गाय को हमारी सेवा की जरूरत नहीं, बल्कि हमें गाय की सेवा की आवश्यकता है। गाय की सेवा सदैव हितकारी है।

ट्रस्टी अविनाश गुप्ता, रमेश गर्ग, अनिल शर्मा, सुधीर शर्मा ने बताया कि दंडी स्वामी गोलोक गोधाम शाखा-2 की तरफ से हर रविवार को अलग अलग क्षेत्रों में गौ रक्षा यात्रा का आयोजन जल्दी ही शुरु किया जाएगा। एडवोकेट अमनदीप भनोट, शाम लाल छाबड़ा ने कहा कि सनातन धर्म का हर अनुयायी गो रक्षा जागरूकता अभियान में शामिल होकर अपना दायित्व निभाए। कार्यकारिणी सदस्य सरपंच सुखवंत सिंह लहौरिया, विशाल गोसाईं, राकेश वशिष्ठ, देवराज ठाकुर ने गो सेवा को देव तुल्य बताया। ट्रस्टी मानिक बस्सी, गिरिश गुप्ता, वरिंद्र गुप्ता, मदन लाल बांसल ने कहा गोरक्षा यात्रा की रुपरेखा तैयार करने के लिए गोसेवकों की कमेटियों का गठन किया गया है। एडवोकेट अतुल सूद, एडवोकेट रजनीश महाजन, सुभाष सूद ने गोरक्षा के लिए तैयार रहने का आहवान किया।

chat bot
आपका साथी