आस्था का केंद्र बन चुका है श्री गीता मंदिर शनिधाम

पक्खोवाल रोड़ पर विकास नगर में स्थित श्री गीता मंदिर शनिधाम भक्तों की आस्था का केंद्र बन चुका है। हरे-भरे वातावरण से भरपूर यह देवालय लोगों की मनोकामना को पूरा करने के लिए जाना जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 08:00 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 08:00 PM (IST)
आस्था का केंद्र बन चुका है श्री गीता मंदिर शनिधाम
आस्था का केंद्र बन चुका है श्री गीता मंदिर शनिधाम

संस, लुधियाना : पक्खोवाल रोड़ पर विकास नगर में स्थित, श्री गीता मंदिर शनिधाम भक्तों की आस्था का केंद्र बन चुका है। हरे-भरे वातावरण से भरपूर यह देवालय लोगों की मनोकामना को पूरा करने के लिए जाना जाता है। मंदिर सभा द्वारा न केवल धार्मिक कर्तव्यों का बाखूबी से निर्वाह किया जाता है, बल्कि समाज सेवा के कार्य को निभाया जा रहा है। मंदिर में पिछले 20 साल से चेरिटेबल होम्योपैथिक डिस्पेंसरी, कंयूटर सेंटर व सिलाई केंद्र का सफल संचालन किया जा रहा है। सिलाई व कंप्यूटर सेंटर में जरूरतमंद लड़कियों व महिलाओं को सिखलाई दी जा रही है व कोर्स पूरा होने पर सिलाई मशीन भेंट में दी जाती है।

मार्च 2020 में लगे लाकडाउन से लेकर अब तक जरूरतमंद को राशन दिया जा रहा है। इसके अलावा 1500 मास्क भी बांटे गए है। नवरात्र में श्रद्धालुओं को बेटी बचाओ अभियान के अंतर्गत भ्रृ़ण हत्या रोकने के लिए प्रेरित किया जाता है। मंदिर में मां दुर्गा, महाकाली, मां बगलामुखी, शिवालय, हनुमान मंदिर, शनि मंदिर, नवग्रह, साई जी, बावा बालकनाथ बटुक, भैरवनाथ जी के मंदिर सुशोभित है। ब्रह्मलीन पूज्य ऊषा माता जी, जिन्होंने मंदिर का नींव पत्थर रखा था, उनकी मंदिर में भव्य मूर्ति स्थापित है।

मंदिर में प्रस्तावित कार्यक्रम में संत आश्रम, छोटे-2 बच्चों के लिए स्कूल खोलने का प्रस्ताव है, जिसकी बिल्डिग निर्माणाधीन है। महिला संकीर्तन मंडली अध्यक्ष मीना सूद का मंदिर निर्माण में काफी सहयोग है। इसके अलावा रमेश सलूजा, संयोगता छाबड़ा, रमा ढल्ल, नीरज ढांडा, डिपंल, नरेश गुलेरिया, रीमा मलिक, रशमी आदि का भी विशेष सहयोग है।

chat bot
आपका साथी