गणपति के आशीर्वाद से कटते हैं कष्ट : राजेश जैन बाबी

शहर के विभिन्न स्थानों पर गणपति उत्सव की धूम चल रही है। कहीं संकीर्तन हो रहे हैं कहीं गुणगान सभा व कहीं महाआरती का संगम। इसी क्रम में दरेसी में युवा जागृति की ओर से गणपति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:43 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:43 PM (IST)
गणपति के आशीर्वाद से कटते हैं कष्ट : राजेश जैन बाबी
गणपति के आशीर्वाद से कटते हैं कष्ट : राजेश जैन बाबी

संस, लुधियाना : शहर के विभिन्न स्थानों पर गणपति उत्सव की धूम चल रही है। कहीं संकीर्तन हो रहे हैं, कहीं गुणगान सभा व कहीं महाआरती का संगम। इसी क्रम में दरेसी में युवा जागृति की ओर से गणपति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सर्वप्रथम गणपति जी महाराज जागृति सदस्यों द्वारा भोग लगाकर सुख व शांति की कामना मांगी जा रही है। इस दौरान संकीर्तन शाम की धारा में कुमार संजीव ने अपने मधुर आवाज से आए श्रेताओं का मनमोह लिया। इस अवसर पर विशेष रूप से पधारे भोले बावा रत्न मुनि जैन युवा संघ अध्यक्ष राजेश जैन बाबी ने कहा कि गणपति संसार के पालनहार हैं। गणपति जी का आशीर्वाद जिस पर हो जाए, उस पर सुख व समृद्धि का वास हो जाता है। गणपति का आशीर्वाद से सभी कष्टों का निवारण अपने आप हो जाता है।

इस अवसर पर सचिन जैन, संदीप बहल, पंकज भनोट, महेश दत्त शर्मा, राजीव, गोरा, विनय धीर, राजीव जैन, लवली भंडारी, अतुल जैन, अंकित जैन, नरेश जैन दुग्गड़, मन्नू आहुजा, अमित गुप्ता, हरीश शर्मा बॉबी, हैपी खन्ना, राकेश टंडन आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी