कोविड नियमों का पालन करें श्रावक : महासाध्वी मीना

जैन भारती कोकिलकंठी उप-प्रवर्तिनी महासाध्वी मीना महाराज ठाणा-4 सुखसाता जैन कम्युनिटी सेंटर सिविल लाइंस में सुखसाता विराजमान हैं। श्रावक-श्राविकाएं कोविड गाइडलाइंस के अनुसार उनके दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:48 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:48 PM (IST)
कोविड नियमों का पालन करें श्रावक : महासाध्वी मीना
कोविड नियमों का पालन करें श्रावक : महासाध्वी मीना

संस, लुधियाना : जैन भारती कोकिलकंठी उप-प्रवर्तिनी महासाध्वी मीना महाराज ठाणा-4 सुखसाता जैन कम्युनिटी सेंटर सिविल लाइंस में सुखसाता विराजमान हैं। श्रावक-श्राविकाएं कोविड गाइडलाइंस के अनुसार उनके दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे है। इस अवसर पर महासाध्वी मीना महाराज ने कहा कि कोविड महामारी की लहर तेजी बढ़ी है, पर इससे घबराने की जरूरत नहीं है। अच्छे-बुरे दिन आते रहते है, इसलिए इस बीमारी से बचने के लिए सबको मास्क, सैनिटाइजर, फिजिकल डिस्टेंसिग के नियम मानने होंगे, तभी इससे निजात मिलेगी। उन्होंने श्रावक-श्राविकाओं को कोविड से निजात दिलाने को लेकर मंगल पाठ सुनाया। इस अवपर सुभाष जैन महावीर, जितेंद्र जैन श्रमण, प्रमोद जैन, विपन जैन, रविदर भ्राता आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी