गुरु की आज्ञा का पालन करना ही सच्ची पूजा : स्वामी राजेंद्र

गुरु की आज्ञा का पालन करना ही सच्ची गुरु पूजा है बिना ईश्वर की कृपा से सद्गुरु मिलना असंभव होता है। बड़े भाग्य वालों को गुरु की प्राप्ति होती है। यह बात सिविल सिटी चंद्र नगर सच्चा आश्रम में आयोजित सभा में गुरुदेव परम हंस स्वामी राजेंद्र ने आए भक्तों को सत्संग सभा में व्यक्त किए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:28 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:28 PM (IST)
गुरु की आज्ञा का पालन करना ही सच्ची पूजा : स्वामी राजेंद्र
गुरु की आज्ञा का पालन करना ही सच्ची पूजा : स्वामी राजेंद्र

संस, लुधियाना : गुरु की आज्ञा का पालन करना ही सच्ची गुरु पूजा है, बिना ईश्वर की कृपा से सद्गुरु मिलना असंभव होता है। बड़े भाग्य वालों को गुरु की प्राप्ति होती है। यह बात सिविल सिटी चंद्र नगर सच्चा आश्रम में आयोजित सभा में गुरुदेव परम हंस स्वामी राजेंद्र ने आए भक्तों को सत्संग सभा में व्यक्त किए। उन्होंने आगे कहा कि भक्त सिमरन, सेवा, लगन, पुरुषार्थ, गुरु कृपा से श्री राम दरबार तक पहुंच जाते हैं। भारत भूमि पर ऋषि, मुनि, संत, महात्मा, त्यागी, तपस्वी, परोपकारी, आत्मानुवी जन्म धारण कर जगत का कल्याण करते रहे। भारतीय संस्कृति में, उसी प्रकार गुरु पूजन की परंपरा को एक महत्वपूर्ण स्थान दिया गाया है। इस दौरान गुरुदेव का जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें छोटे छोटे बच्चों को उपहार बांटे गए व जरुरतमंदों को मदद की गई। इस अवसर पर यूथ आफ इंडिया के प्रधान तरुण गोयल, प्रमोद थापर, अमन बग्गा, साध्वी सुमन, बिट्टू थापर, सतीश बंसल, आनंद वर्मा, अशोक बग्गा, जगदीश पिपलानी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी