50वां मुफ्त पोलियो आपरेशन कैंप आज

भगवान महावीर सेवा संस्थान एवं महिला शाखा द्वारा 50वां फ्री पोलियो आपरेशन एवं दिव्यांगों की सहायता हेतु कैंप का आयोजन रविवार को दिव्यांग सहायता केंद्र ऋषि नगर के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 01:35 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 01:35 AM (IST)
50वां मुफ्त पोलियो आपरेशन कैंप आज
50वां मुफ्त पोलियो आपरेशन कैंप आज

संस, लुधियाना : भगवान महावीर सेवा संस्थान एवं महिला शाखा द्वारा 50वां फ्री पोलियो आपरेशन एवं दिव्यांगों की सहायता हेतु कैंप का आयोजन रविवार को दिव्यांग सहायता केंद्र ऋषि नगर के सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत एवं ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर डा. सचिन गुप्ता बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। वे भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण एवं कैंप का उद्घाटन करने के उपरांत पंजाब भर से आए दिव्यांगों को बनावटी अंग, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड आदि के साथ-साथ अन्य सामान वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम महानगर के प्रसिद्ध उद्योग घरानों के दानवीर परिवारों के सहयोग से पूरा होगा।

पोलियो सर्जरी कैंप का उद्घाटन कंगारू ग्रुप आफ इंडस्ट्री की ओर से होगा। दानवीर परिवारों को मानव सेवा रत्न अवार्ड से नवाजा जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट पंजाब एवं माता पद्मावती जैन महिला मंडल विजयनगर हैं।

chat bot
आपका साथी