गणपति बप्पा सुख-समृद्धि के देवता: राकेश बजाज

श्री गणपति उत्सव कमेटी की ओर से बीआरएस नगर में आयोजित चल रहे 10वें गणपति महोत्सव राजा के दरबार में राजा के दरबार के मुख्य सेवादार राकेश बजाज मुख्य यजमानों अश्वनी मखीजा राकेश मखीजा अखिल जिदल सुरेश जिदल बलजिंद्र सिंह सुभाश कत्याल प्रदीप बांसल मनीष चावला व उत्सव कमेटी के सभी सदस्यों ने गणपति बप्पा का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:33 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:33 PM (IST)
गणपति बप्पा सुख-समृद्धि के देवता: राकेश बजाज
गणपति बप्पा सुख-समृद्धि के देवता: राकेश बजाज

संस, लुधियाना : श्री गणपति उत्सव कमेटी की ओर से बीआरएस नगर में आयोजित चल रहे 10वें गणपति महोत्सव राजा के दरबार में राजा के दरबार के मुख्य सेवादार राकेश बजाज, मुख्य यजमानों अश्वनी मखीजा, राकेश मखीजा, अखिल जिदल, सुरेश जिदल, बलजिंद्र सिंह, सुभाश कत्याल, प्रदीप बांसल, मनीष चावला व उत्सव कमेटी के सभी सदस्यों ने गणपति बप्पा का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। भजन गायक संदीप सूद ने गणपति बप्पा व मां भगवती के भजनों के माध्यम से भक्तों को भाव विभोर किया। स्त्री सत्संग सभा की ओर से भजन गाकर विघ्नहर्ता का आह्वान किया।

पार्षद चौधरी यशपाल, गोविंद गोधाम से अशोक धवन, सुंदरदास धमीजा, सोनी वालिया, रामलीला कमेटी से दिनेश मरवाहा, कमल बस्सी, समाज सेविका इंदू खुराना, संदीप बजाज निटी, रोहित साहनी, हैप्पी कालड़ा, अजय बहल, गगनदीप आहलूवालिया ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर बप्पा की आरती उतारी। राकेश बजाज ने आए हुए गणमान्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

राकेश बजाज ने कहा कि गणपति सुख-समृद्धि के देवता हैं। विघ्नहर्ता के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को सरोज वर्मा एंड पार्टी की ओर से गणपति बप्पा का गुणगान किया जाएगा। इस अवसर पर विजय बजाज, विशाल सूद, प्रमोद कपूर, जय ढींगरा, बौवी मल्हौत्रा, नितिन गुप्ता, वरिंद्र गर्ग, रामपाल शर्मा, संजय खोसला, रमन मित्तल, कृष्ण गोगना, स्वामी शर्मा, राज चावला, जगमोहन कोछड़, सुरेश कोछड़, राकेश कोछड़, हरमोहन वालिया, जगदीश पुरी, दीपक कुमार, सुमित मित्तल, आरके जिदल, मनीष शर्मा, विजय शर्मा, गगन शर्मा, उमेश वर्मा, परमपाल सिंह, महिला विग सदस्य सुदेश अरोड़ा, प्रवीण अग्रवाल, पिकी गुप्ता, सुमन बजाज, निधि बजाज, रितू सूद, नर्मदा ढंीगरा, अनुराधा खोसला, किरण कोचर, ज्योति वर्मा, जिया कपूर, ईशा बजाज व अन्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी