रामायण का हर श्लोक मानव जीवन के लिए सार्थक : डिपल राणा

भगवान वाल्मीकि एकता मिशन ने भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर विशाल सत्संग का आयोजन कुंदनपुरी में किया। समारोह की अध्यक्षता भगवान वाल्मीकि एकता मिशन के अध्यक्ष अजय काली रोशन पाला विशाल खोसला जौनी गोयल ने की। इस दौरान गायक राजू मान ने भगवान वाल्मीकि जी की महिमा का गुणगान किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:09 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:09 PM (IST)
रामायण का हर श्लोक मानव जीवन के लिए सार्थक : डिपल राणा
रामायण का हर श्लोक मानव जीवन के लिए सार्थक : डिपल राणा

संस, लुधियाना : भगवान वाल्मीकि एकता मिशन ने भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर विशाल सत्संग का आयोजन कुंदनपुरी में किया। समारोह की अध्यक्षता भगवान वाल्मीकि एकता मिशन के अध्यक्ष अजय काली, रोशन पाला, विशाल खोसला, जौनी गोयल ने की। इस दौरान गायक राजू मान ने भगवान वाल्मीकि जी की महिमा का गुणगान किया।

इस अवसर पर विधायक सुरिंदर डाबर, विधायक राकेश पांडे, आप के विधानसभा उत्तरी के इंचार्ज मदन लाल बग्गा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पंजाब अध्यक्ष डिपल राणा, पार्षद जय प्रकाश, पूर्व डिप्टी मेयर आरडी शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजू थापर विशेष रूप से शामिल हुए। डिपल राणा ने कहा कि त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि जी द्वरा रचित पवित्र रामायण ग्रंथ में अंकित हर श्लोक मानव जीवन को सार्थक बनाने के लिए मनुष्य का मार्ग दर्शन करता है। भगवान वाल्मीकि एकता मिशन अध्यक्ष अजय काली, रोशन पाला, विशाल खोसला, जौनी गोयल, अमृतपाल बंटी और कमल चीना ने सत्संग में पधारे गणमान्य अतिथियो सहित सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मिटू शर्मा, लक्की शर्मा, चन्नी गिल, चेतन धालीवाल, कार्निक भूंबक, राजेश रत्न भारद्वाज, हन्नी बंगा, कवि घई, प्रदीप राणा, विक्की गिल, चैरी आहलूवालिया, सिम्मू रैणा, अतुल कपूर, रिकू भारती, गोलू महाजन, राज कुमार भूंबक, प्रशांत मूंग व राकेश वैद्य सहित अन्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी