बच्चों भगवान वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने को करें प्रेरित : विजय दानव

भगवान वाल्मीकि धर्मशाला प्रबंधक कमेटी घुमार मंडी में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर विशाल सत्संग समारोह का आयोजन किया। सत्संग समारोह में भावाधस के राष्ट्रीय संचालक विजय दानव कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के निजी सचिव इंद्रजीत इंदी विक्रम सिद्धू यूथ विग अध्यक्ष लव द्राविड विशेष तौर पर शामिल हुए जिनका कमेटी सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:06 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:06 PM (IST)
बच्चों भगवान वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने को करें प्रेरित : विजय दानव
बच्चों भगवान वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने को करें प्रेरित : विजय दानव

संस, लुधियाना : भगवान वाल्मीकि धर्मशाला प्रबंधक कमेटी घुमार मंडी में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर विशाल सत्संग समारोह का आयोजन किया। सत्संग समारोह में भावाधस के राष्ट्रीय संचालक विजय दानव, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के निजी सचिव इंद्रजीत इंदी, विक्रम सिद्धू, यूथ विग अध्यक्ष लव द्राविड विशेष तौर पर शामिल हुए, जिनका कमेटी सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

इस अवसर पर विजय दानव ने कहा कि हमें यह नहीं पता है कि आने वाला पल कैसा होगा, परंतु भगवान वाल्मीकि जी ने श्रीराम चंद्र के जन्म से कई हजार वर्ष पहले ही महारामायण की रचना कर दी थी। उन्होंने कहा कि रामायण से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि एक पिता, भाई, पुत्र, पत्नी व दोस्त का किरदार कैसा होना चाहिए। हमें अपने बच्चों को भगवान के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस दौरान रजत द्वारा भगवान वाल्मीकि जी का गुणगान किया। इस अवसर पर संस्था चेयरमैन कन्नौज प्रकाश, प्रधान अशोक शुद्र, पिटू गिल, रमेश कुमार, विवेक सूद, इशू धींगीयां, संजीव, साहिल चौहान आदि प्रबंधक कमेटी सदस्यगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी