भगवान वाल्मीकि जी सबके रहनुमार : विजय दानव

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) की ओर से भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर 32वीं विशाल शोभायात्रा निकाली गई थी। इस भव्य यात्रा में सहयोग देने वाले धार्मिक सामाजिक व्यापारिक व राजनैतिक वर्ग के प्रतिनिधियों का भावधस ने आभार जताया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:46 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:46 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि जी सबके रहनुमार : विजय दानव
भगवान वाल्मीकि जी सबके रहनुमार : विजय दानव

संस, लुधियाना : भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) की ओर से भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर 32वीं विशाल शोभायात्रा निकाली गई थी। इस भव्य यात्रा में सहयोग देने वाले धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक व राजनैतिक वर्ग के प्रतिनिधियों का भावधस ने आभार जताया। संगठन के मुख्य राष्ट्रीय संचालक विजय दानव, राष्ट्रीय संचालक चौधरी यशपाल, यूथ विग प्रधान लव द्राविड ने देते हुए बताया कि भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधास की ओर से प्रत्येक वर्ष निकाली जाने वाले विशाल शोभायात्रा उत्तर भारत की सबसे बड़ी शोभायात्रा है। शोभायात्रा में धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक एवं राजनैतिक वर्ग के प्रतिनिधियों का शामिल होने से बात साबित होती है कि भगवान वाल्मीकि महाराज सबके रहनुमार है। इस दौरान लव द्रविड ने बताया कि शोभायात्रा दौरान सुखबीर बादल द्वारा भावाधास की नब्ज को पहचानते हुए आगामी चुनावों से पहले स्व. लक्षमण द्राविड़ अवार्ड शुब्रू करने से सभी में खुशी की लहर है।

chat bot
आपका साथी