प्रभु आत्म की शिक्षाओं को सभी ग्रहण करें : संजीव जैन

आत्म विद्या मंदिर स्कूल कनेच चौक में आचार्य सम्राट श्री आत्माराम जी महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव जैन ने आत्म प्रभु के चरणों में नमन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:50 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:50 PM (IST)
प्रभु आत्म की शिक्षाओं को सभी ग्रहण करें : संजीव जैन
प्रभु आत्म की शिक्षाओं को सभी ग्रहण करें : संजीव जैन

संस, लुधियाना : आत्म विद्या मंदिर स्कूल, कनेच चौक में आचार्य सम्राट श्री आत्माराम जी महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव जैन ने आत्म प्रभु के चरणों में नमन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह की शुरुआत णमोकार मंत्र के साथ हुआ। इस दौरान आए गणमान्यों ने प्रभु आत्म के प्रति अपने विचार प्रकट किए। बच्चों ने आत्म प्रभु के मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते स्कूल के संस्थापक संजीव जैन आत्म ने प्रभु आत्म महाराज की शिक्षाओं को जीवन में ग्रहण करने पर बल दिया और साथ ही यह घोषणा भी की कि जो विद्यार्थी शैक्षणिक एवं खेल उपलब्धि में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करेंगे, उन्हें क्रमश: 11 हजार और 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष संजीव जैन, शैक्षणिक संस्थान निर्देशक बीडी बुद्धिराजा, जितेंद्र जैन श्रमण अध्यक्ष दित्तू बावा टोमरी, ललित जैन ट्रस्टी, प्रधानाचार्य अंजू बाला, वंदना सेठी, प्राचार्य आत्म पब्लिक स्कूल, पूर्व प्राचार्य पुष्पिदर कौर आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी