हर आत्मा परमात्मा बनने के योग्य : साध्वी प्रियधर्मा

संस लुधियाना गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज सा. की आज्ञान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:52 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:52 PM (IST)
हर आत्मा परमात्मा बनने के योग्य : साध्वी प्रियधर्मा
हर आत्मा परमात्मा बनने के योग्य : साध्वी प्रियधर्मा

संस, लुधियाना : गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज सा. की आज्ञानुवर्तिनी सरल स्वभावी, शासन प्रभाविका, पंजाबी साध्वी प. पू. श्री जसवंत म. सा. की सुशिष्या साध्वी श्री प्रगुणा म. सा., साध्वी श्री प्रियधर्मा म. सा., ठाणा-4 के सानिध्य में आत्म धर्म कमल हाल में रविवार को श्री आत्म वल्लभ जैन दर्शन शिविर का शुभारंभ हुआ। इसका उदघाटन लब्भू राम, इंद्र कुमार, अशोक जैन एडवोकेट, सीए राहुल जैन, रेहान जैन घोड़े वाले परिवार द्वारा किया गया। ज्ञान की देवी सरस्वती देवी और शिक्षा प्रेमी गुरु वल्लभ के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।

ज्ञान के पांच दीपक जलाएं गए। शिविर संचालिका श्री प्रियधर्मा महाराज ने बडे़ सुंदर एवं सरल ढंग से जैन दर्शन की जानकारी दी। जैन किसे कहते है और जैन धर्म के मुख्य सिद्धांतों को आकर्षण ढंग से समझाया। उन्होंने कहा कि जैन धर्म में हर आत्मा परमात्मा पद को प्राप्त कर सकती है। हर आत्मा परमात्मा बनने के योग्य है। इस अवसर पर 100 के लगभग श्रावकों ने शिविर में भाग लिया। इस दौरान पंचूलेटी का लाभ संजीव जैन, कविता जैन रामनगर वालों ने लिया। कापी पैन की प्रभावना का लाभ चमन लाल, कमलावंती जैन के सुपुत्र जितेंद्र जैन, अनु जैन हैबोवाल वालों ने लिया। इस दौरान श्री आत्मानंद जैन महासमिति की ओर से नवकारसी की व्यवस्था की गई। प्रवचन सभा में संघ पूजा का लाभ मनोहर लाल, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार निदी कोठी वाले, परिवार मैसर्ज गॉडी निटवियर ने लिया।

इस अवसर पर मुकेश जैन, नरेंद्र जैन निदी, संजीव जैन टोनी, मुकेश जैन एमसी, चातुर्मास संयोजक विकास जैन, सुशील जैन हाईफ्लाई, वीर भूषण जैन, महासभा अध्यक्ष नरेंद्र जैन बब, अभिनव जैन, विनोद जैन, जिनेंद्र जैन गोल्ड स्टार, विदुर जैन, संजीव जैन, बिटटू रत्तन, मीडिया प्रभारी राजीश जैन, सुरेंद्र मोहन जैन, सीए राहुल जैन, भूषण जैन, चंद्रेश जैन केएस, संजीव मोनू, सुशील जैन, मनोज जैन टयूडर, पुष्पदंत जैन पाटनी, सुरेश जैन, अरुण जैन केसरिया, गुरु वल्लभ नित्यानंद सूरी युवक मंडल अध्यक्ष कमल जैन, विशाल जैन, अमित जैन, युवा संक्रांति मंडल अध्यक्ष आदीश जैन, नीरज जैन कोठी, पुनीत जैन बरड़, कौशल जैन बरड़, विकास जैन कोठी वाले, संजय जैन कोठी वाले, महिला मंडल से प्रवीण जैन, अनु जैन, साधना जैन, गोल्डी जैन, कविता जैन आदि महासमिति के समस्त सदस्यगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी