जप और तप से सभी कष्ट होते हैं दूर : साध्वी प्रियधर्मा

गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज सा. की आज्ञानुवर्तिनी सरल स्वभावी शासन प्रभाविका पंजाबी साध्वी प. पू. श्री जसवंत म. सा. की सुशिष्या साध्वी श्री प्रगुणा म. सा. साध्वी श्री प्रियधर्मा म. सा. ठाणा-4 के सानिध्य में आत्म धर्म कमल हाल में जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:30 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:30 PM (IST)
जप और तप से सभी कष्ट होते हैं दूर : साध्वी प्रियधर्मा
जप और तप से सभी कष्ट होते हैं दूर : साध्वी प्रियधर्मा

संस, लुधियाना : गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज सा. की आज्ञानुवर्तिनी सरल स्वभावी, शासन प्रभाविका, पंजाबी साध्वी प. पू. श्री जसवंत म. सा. की सुशिष्या साध्वी श्री प्रगुणा म. सा., साध्वी श्री प्रियधर्मा म. सा., ठाणा-4 के सानिध्य में आत्म धर्म कमल हाल में जारी है। साध्वी प्रियधर्मा ने कहा कि केवल ज्ञान और केवल दर्शन प्राप्त करने के पश्चात जीवों का कल्याण करने के लिए तीर्थंकर परमात्मा देशना देते है। प्रभु अक्षर रूपी की वर्षा करते है और गणधर सूत्रों के द्वारा उन्हें ग्रंथित करते है। जप और तप से सभी प्रकार के विध्न और कष्ट दूर होते है। खासकर उवसग्गहर के जप से सभी कष्ट दूर होते है। लोगस्स का जाप हर परिस्थिति में शांति देता है। तप और जप से हमारे जीवन में निकाचित कर्मों का क्षय होता है।

इस अवसर पर साध्वी जी ने कहा कि श्राविकाओं का शिविर पांच अगस्त वीरवार को 10:30 बजे धर्म कमल हाल में लगेगा। इस दौरान संघू पूजा का लाभ विजय कुमार, कीमती लाल, मुकेश कुमार जैन मैसर्ज के मैंटल परिवार ने लिया। इस अवसर पर मुकेश जैन, नरेंद्र जैन निदी, संजीव जैन टोनी, मुकेश जैन एमसी, चातुर्मास संयोजक विकास जैन, सुशील जैन हाईफ्लाई, वीर भूषण जैन, महासभा अध्यक्ष नरेंद्र जैन बब, अभिनव जैन, विनोद जैन, विदुर जैन, संजीव जैन, बिटटू रत्तन, मीडिया प्रभारी राजीश जैन, सुरेंद्र मोहन जैन, सीए राहुल जैन, भूषण जैन, चंद्रेश जैन केएस, संजीव मोनू, सुशील जैन, मनोज जैन टयूडर, पुष्पदंत जैन पाटनी, सुरेश जैन, अनिल जैन सैलो, अरुण जैन केसरिया, गुरु वल्लभ नित्यानंद सूरी युवक मंडल अध्यक्ष कमल जैन, विशाल जैन, अमित जैन, युवा संक्रांति मंडल अध्यक्ष आदीश जैन, विकसित जैन, नीरज जैन कोठी, पुनीत जैन बरड़, कौशल जैन बरड़, विकास जैन कोठी वाले, संजय जैन कोठी वाले, महिला मंडल से प्रवीण जैन, अनु जैन, साधना जैन, गोल्डी जैन, कविता जैन आदि महासमिति के समस्त सदस्यगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी