परमात्मा के मुख से निकली वाणी आगम : साध्वी प्रियधर्मा

वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज सा. की आज्ञानुवर्तिनी सरल स्वभावी शासन प्रभाविका पंजाबी साध्वी प. पू. श्री जसवंत जी म. सा. की सुशिष्या साध्वी श्री प्रगुणा म. सा. साध्वी श्री प्रियधर्मा म. सा. ठाणा-4 के सानिध्य में आत्म धर्म कमल हाल में चातुर्मास सभा जारी है। शुक्रवार की सभा में साध्वी प्रियधर्मा महाराज ने कहा कि परमात्मा के मुख से निकली हुई वाणी आगम है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:52 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:52 PM (IST)
परमात्मा के मुख से निकली वाणी आगम : साध्वी प्रियधर्मा
परमात्मा के मुख से निकली वाणी आगम : साध्वी प्रियधर्मा

संस, लुधियाना : वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज सा. की आज्ञानुवर्तिनी सरल स्वभावी, शासन प्रभाविका, पंजाबी साध्वी प. पू. श्री जसवंत जी म. सा. की सुशिष्या साध्वी श्री प्रगुणा म. सा., साध्वी श्री प्रियधर्मा म. सा., ठाणा-4 के सानिध्य में आत्म धर्म कमल हाल में चातुर्मास सभा जारी है। शुक्रवार की सभा में साध्वी प्रियधर्मा महाराज ने कहा कि परमात्मा के मुख से निकली हुई वाणी आगम है। इसी वाणी के अनुसार चलने से ही हमारी आत्मा का कल्याण है। आ का अर्थ आप्त पुरुष, तीर्थंकर प्रभु, ग का अर्थ गणधरों द्वारा गुंथित, म का अर्थ मुनियों द्वारा प्रसारित। वल्लभीपुर नगर के अंदर देवर्धि गणि क्ष्मा श्रमण जी ने आगमों को सर्वप्रथम लिखने का कार्य किया। विशांत जैन, विशु की अट्ठाई तप के उपलक्ष्य में आज श्री आत्मानंद जैन महासमिति के पदाधिकारियों द्वारा बहुमान किया गया।

इस अवसर पर श्री आत्मानंद जैन महासमिति अध्यक्ष मुकेश जैन, कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र जैन निदी, महामंत्री संजीव जैन टोनी, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन एमसी, चातुर्मास संयोजक विकास जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुशील जैन हाईफ्लाई, मंत्री वीर भूषण जैन, स्व.धर्मदेव के धर्मपत्नी चंदन बाला जैन सहित सुशील जैन टयूडर ग्रुप, अभिनव जैन, विनोद जैन, विदुर जैन, संजीव जैन, बिटटू रत्तन, मीडिया प्रभारी राजीश जैन, सुरेंद्र मोहन जैन, सीए राहुल जैन, भूषण जैन, चंद्रेश जैन केएस, संजीव मोनू, पुष्पदंत जैन पाटनी, सुरेश जैन, विशाल जैन, अमित जैन, आदीश जैन, महिला मंडल से प्रवीण जैन, अनु जैन, साधना जैन, गोल्डी जैन, कविता जैन आदि महासमिति के समस्त सदस्यगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी