जीव मोक्ष में जाने की योग्यता रखने वाले जीव भव्य: साध्वी प्रियधर्मा

गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज सा. की आज्ञानुवर्तिनी सरल स्वभावी शासन प्रभाविका पंजाबी साध्वी प. पू. श्री जसवंत म. सा. की सुशिष्या साध्वी श्री प्रगुणा म. सा. साध्वी श्री प्रियधर्मा म. सा. ठाणा-4 के सानिध्य में आत्म धर्म कमल हाल में जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:24 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:24 PM (IST)
जीव मोक्ष में जाने की योग्यता रखने वाले जीव भव्य: साध्वी प्रियधर्मा
जीव मोक्ष में जाने की योग्यता रखने वाले जीव भव्य: साध्वी प्रियधर्मा

संस, लुधियाना : गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज सा. की आज्ञानुवर्तिनी सरल स्वभावी, शासन प्रभाविका, पंजाबी साध्वी प. पू. श्री जसवंत म. सा. की सुशिष्या साध्वी श्री प्रगुणा म. सा., साध्वी श्री प्रियधर्मा म. सा., ठाणा-4 के सानिध्य में आत्म धर्म कमल हाल में जारी है। साध्वी प्रियधर्मा ने कहा कि भव्य जीव मोक्ष में जाने की योग्यता रखने वाले जीवों को भव्य कहा जाता है। ऐसा प्राणी कभी न कभी मोक्ष में अवश्य जाएगा ही, भले लाखों करोड़ों भव्य क्यों न कर ले। क्योंकि उसमें मोक्ष जाने की योग्यता है। अभव्य जीव: मोक्ष में जाने की योग्यता नहीं रखने वाले जीवों को अभव्य कहते है। ऐसा जीव कभी भी मोक्ष को प्राप्त नहीं करेगा। अनंतानंत भवो तक संसार में ही परिभ्रमण करता रहेगा। तीर्थंकर परमात्मा के हाथ से दीक्षा नहीं ले सकता। वर्षीदान नहीं ले सकता।

अट्ठ तप के अनुमोदना हेतु प्रेम बहन धर्मपत्नी भूषण जैन का बहुमान लाला नौनामल्ल, पूर्ण चंद जैन बरड़ परिवार की ओर से किया गया। आज की संघ पूजा का लाभ विजय कुमार, वीर भूषण जैन कोठी वाले बरड़ परिवार मैंसर्ज विजय वल्लभ फैब द्वारा लिया गया। इस दौरान संजीव जैन, जिनका आज 9वां उपवास था, महासमिति की ओर से बहुमान किया गया। आज तपस्वी सम्राट, वचनसिद्ध आचार्य भगवन श्रीमद विजय बसंत सूरीश्वर म. सा. की प्रेरणा और आशीर्वाद से साधार्मिक वात्साल्य का संपूर्ण लाभ विद्या विचार सेवा मंडल ने लिया।

इस अवसर पर मुकेश जैन, नरेंद्र जैन निदी, संजीव जैन टोनी, मुकेश जैन एमसी, चातुर्मास संयोजक विकास जैन, सुशील जैन हाईफ्लाई, वीर भूषण जैन, महासभा अध्यक्ष नरेंद्र जैन बब, अभिनव जैन, विनोद जैन, विदुर जैन, संजीव जैन, बिटटू रत्तन, मीडिया प्रभारी राजीश जैन, सुरेंद्र मोहन जैन, सीए राहुल जैन, भूषण जैन, चंद्रेश जैन केएस, संजीव मोनू, सुशील जैन, मनोज जैन टयूडर, पुष्पदंत जैन पाटनी, सुरेश जैन, अनिल जैन सैलो, अरुण जैन केसरिया, गुरु वल्लभ नित्यानंद सूरी युवक मंडल अध्यक्ष कमल जैन, विशाल जैन, अमित जैन, युवा संक्रांति मंडल अध्यक्ष आदीश जैन, नीरज जैन कोठी, पुनीत जैन बरड़, कौशल जैन बरड़, विकास जैन कोठी वाले, संजय जैन कोठी वाले, महिला मंडल से प्रवीण जैन, अनु जैन, साधना जैन, गोल्डी जैन, कविता जैन आदि महासमिति के समस्त सदस्यगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी