जिन वाणी का आलंबन लेकर मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं : साध्वी प्रियधर्मा

वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज सा. की आज्ञानुवर्तिनी सरल स्वभावी शासन प्रभाविका पंजाबी साध्वी प. पू. श्री जसवंत जी म. सा. की सुशिष्या साध्वी श्री प्रगुणा म. सा. साध्वी श्री प्रियधर्मा म. सा. ठाणा-4 के सानिध्य में आत्म धर्म कमल हाल में चातुर्मास सभा जारी है। साध्वी प्रियधर्मा ने कहा कि जिन वाणी का आलंबन लेकर ही मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है। आगम तीन प्रकार है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:45 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:45 PM (IST)
जिन वाणी का आलंबन लेकर मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं : साध्वी प्रियधर्मा
जिन वाणी का आलंबन लेकर मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं : साध्वी प्रियधर्मा

संस, लुधियाना : वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज सा. की आज्ञानुवर्तिनी सरल स्वभावी, शासन प्रभाविका, पंजाबी साध्वी प. पू. श्री जसवंत जी म. सा. की सुशिष्या साध्वी श्री प्रगुणा म. सा., साध्वी श्री प्रियधर्मा म. सा., ठाणा-4 के सानिध्य में आत्म धर्म कमल हाल में चातुर्मास सभा जारी है। साध्वी प्रियधर्मा ने कहा कि जिन वाणी का आलंबन लेकर ही मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है। आगम तीन प्रकार है। आत्मागम जिसे केवल भगवन समाते थे। अनन्तरागम केवल भगवन के पश्चात गणधर समझाते थे। परम्परागम:- गणधरों के शिष्य प्रभु स्वामी आदि को यह सूत्र परम्परागम है, क्योंकि आचार्यों की परपंरा से उन्हें प्राप्त है। अर्थ से अनुक्रमश: तीर्थंकरों को आत्मागम, गणधरों को अनंतरागम और शेष जबुस्वामी आदि को परम्परागम है। जितना परमात्मा अपने केवल ज्ञान द्वारा जानते है, उतना कह नहीं सकते। जितना कहते है, उसका अनन्तवा भाग सूत्र में पिरोते है। जितना वो सूत्र में पिरोते है, उतना भी हम समझ नहीं पाते। भव्य आत्माएं बहुत ही उल्लासित म. से जिन वाणी को श्रवण करती है, जितना पुरुषार्थ हम धर्म के मार्ग पर करेंगे, उतना ही हमारा पुण्य प्रबल होगा। इस दौरान प्रेरणा जैन धर्मपत्नी अभिषेक जैन ने तेला अट्ठ तप किया। जिसकी अनुमोदना हेतु बहुमान नौनामल पूर्ण चंद जैन बरड़ परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर रविवार को श्रावको का शिविर रविवार प्रात 7 से 8 बजे तक आत्म धर्म कमल हाल में होगा। शिविर का उदघाटन लब्भू राम, इंद्र कुमार, अशोक जैन एडवोकेट, सीए राहुल जैन, रेहान जैन घोड़े वाले परिवार द्वारा किया जाएगा। अष्ट कर्म चूरण एकासणा रविवार दोपहर 12 बजे होगा। जिसका लाभ सोहन लाल, क्रांति लाल, चेतन कुमार, मानिक चंद पाटनी परिवार ने लिया। आज की संघ पूजा शिखर चंद, राजेश जैन कसूर वाले परिवार द्वारा ली गई। पंचलेटी व लक्की ड्रा का लाभ श्री शादी लाल, विमल चंद जैन गुज्जरांवाले परिवार द्वारा लिया गया।

इस अवसर पर मुकेश जैन, नरेंद्र जैन निदी, संजीव जैन टोनी, मुकेश जैन एमसी, चातुर्मास संयोजक विकास जैन, सुशील जैन हाईफ्लाई, वीर भूषण जैन, अभिनव जैन, विनोद जैन, विदुर जैन, संजीव जैन, बिटटू रत्तन, मीडिया प्रभारी राजीश जैन, सुरेंद्र मोहन जैन, सीए राहुल जैन, भूषण जैन, चंद्रेश जैन केएस, संजीव मोनू, पुष्पदंत जैन पाटनी, सुरेश जैन, विशाल जैन, अमित जैन, आदीश जैन, महिला मंडल से प्रवीण जैन, अनु जैन, साधना जैन, गोल्डी जैन, कविता जैन आदि महासमिति के समस्त सदस्यगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी