धर्म व संस्कार की प्रेरणा बनने वाले बच्चे देश का भविष्य : साध्वी प्रियधर्मा

वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज सा. की आज्ञानुवर्तिनी सरल स्वभावी शासन प्रभाविका पंजाबी साध्वी प. पू. श्री जसवंत जी म. सा. की सुशिष्या साध्वी श्री प्रगुणा म. सा. साध्वी श्री प्रियधर्मा म. सा. ठाणा-4 के सानिध्य में रविवार को चौमासी चौदस दिवसे पर आयोजित चातुर्मास सभा में बच्चों के संस्कारों के प्रति बताते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:51 PM (IST)
धर्म व संस्कार की प्रेरणा बनने वाले बच्चे देश का भविष्य : साध्वी प्रियधर्मा
धर्म व संस्कार की प्रेरणा बनने वाले बच्चे देश का भविष्य : साध्वी प्रियधर्मा

संस, लुधियाना : वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज सा. की आज्ञानुवर्तिनी सरल स्वभावी, शासन प्रभाविका, पंजाबी साध्वी प. पू. श्री जसवंत जी म. सा. की सुशिष्या साध्वी श्री प्रगुणा म. सा., साध्वी श्री प्रियधर्मा म. सा., ठाणा-4 के सानिध्य में रविवार को चौमासी चौदस दिवसे पर आयोजित चातुर्मास सभा में बच्चों के संस्कारों के प्रति बताते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। अगर बच्चों को ज्ञान व संस्कारवान की शिक्षा से हम अपने देश का भविष्य उज्ज्वल बना सकते है। आगे का समय युवाओं का है, अगर बच्चे धर्म, ध्यान, तप व स्वाध्याय में आएंगे, तो आने वाला सभी के लिए उज्ज्वल होगा। इस दौरान गुरुणी महाराज ने आज की सभा में आने वाले बच्चों के बीच धार्मिक प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में लगभग 70 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान अच्छा धार्मिक पू. अर्चना के लिए बच्चों को पुरस्कृत भी किया।

इस अवसर पर श्री आत्मानंद जैन महासमिति अध्यक्ष मुकेश जैन, कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र जैन निदी, महामंत्री संजीव जैन टोनी, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन एमसी, चातुर्मास संयोजक विकास जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुशील जैन हाईफ्लाई, सह-कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, राजेंद्र जैन सीएचई, रमेश जैन बरड, जगमिदर जीरा वाले, अरुण केसिरया, संजीव जैन बबला राम नगर, विनोद जैन, विदुर जैन, संजीव जैन, बिटटू रत्तन, दीपक जैन कोठी वाले, मीडिया प्रभारी राजीश जैन, सुरेंद्र मोहन जैन, सीए राहुल जैन, पुष्पदंत जैन पाटनी, संजय जैन, सुरेश जैन, विशाल जैन, अमित जैन, आदीश जैन, महासमिति के समसत सदस्यगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी