सामाजिक कार्यो में महिलाएं अग्रणी : समीक्षा जैन

भगवान महावीर सेवा संस्थान की प्रेरणा से श्री आदिनाथ जूनियर महिला मंडल सिविल लाइन द्वारा दिव्यांगों के लिए निशुल्क कैंप का आयोजन दिव्यांग केंद्र ऋषि नगर में आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 01:39 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 01:39 AM (IST)
सामाजिक कार्यो में महिलाएं अग्रणी : समीक्षा जैन
सामाजिक कार्यो में महिलाएं अग्रणी : समीक्षा जैन

संस, लुधियाना : भगवान महावीर सेवा संस्थान की प्रेरणा से श्री आदिनाथ जूनियर महिला मंडल सिविल लाइन द्वारा दिव्यांगों के लिए निशुल्क कैंप का आयोजन, दिव्यांग केंद्र ऋषि नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिस समीक्षा जैन पीसीएस ने की। सर्वप्रथम सामूहिक महामंत्र नवकार के उच्चारण के बाद दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बनावटी अंग एवं कानों की ऊंचा सुनने वाली मशीनें आदि वितरण करते हुए रंजू जैन, रूबी जैन, सीरत जैन, नीरज जैन मंडल की ग्रुप हेड ने बताया कि हमारा मंडल धार्मिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका के साथ सेवा कार्यों के लिए हमेशा कोई ना कोई प्रोजेक्ट पर कार्य करता है।

आज दिव्यांग भाई- बहनों को यह सहायता देकर मन को बहुत सुकून एवं खुशी की अनुभूति हो रही है । आज भगवान महावीर सेवा संस्थान के साथ यह कार्य करना अति उत्तम लगा। संस्था के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया यह मंडल पिछले काफी वर्षों से अपनी सेवा कार्यों के लिए अद्भुत पहचान बनाए हुए हैं। अध्यक्ष समीक्षा जैन ने औद्योगिक घरानों की महिलाओं द्वारा सामाजिक कार्यों में सहयोग करने के लिए उनकी प्रशंसा की। इसके लिए और भी महिलाओं को सेवा के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर राकेश जैन, रमा जैन, आदिनाथ जूनियर महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य नीरू जैन, मोनिका जैन, अंजू जैन, रुपाली जैन, निधि जैन, गुंजन जैन, नैंसी जैन आदि गणमान्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी