पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को दिया शोभायात्रा का निमंत्रण

महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से नौ मार्च को सिविल अस्पताल के समीप से आयोजित होने वाली विशाल रथयात्रा में पंजाब भाजपा के सभी पदाधिकारी नतमस्तक होकर भगवान होंगे व रथयात्रा में उज्जैन से लाई गई विभूति से भोलेनाथ का श्रृंगार होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 07:32 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 07:32 PM (IST)
पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को दिया शोभायात्रा का निमंत्रण
पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को दिया शोभायात्रा का निमंत्रण

संस, लुधियाना : महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से नौ मार्च को सिविल अस्पताल के समीप से आयोजित होने वाली विशाल रथयात्रा में पंजाब भाजपा के सभी पदाधिकारी नतमस्तक होकर भगवान होंगे व रथयात्रा में उज्जैन से लाई गई विभूति से भोलेनाथ का श्रृंगार होगा। उपरोक्त जानकारी महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष नीरज वर्मा, महामंत्री अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रवीण मल्होत्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लवली थापर, उपाध्यक्ष फकीर चंद, उपचेयरमैन चद्रकांत चड्डा, हैप्पी कालड़ा व प्रवक्ता अमर टक्कर ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री दिनेश, महासचिव जीवन गुप्ता, पंजाब भाजपा कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, उपाध्यक्ष प्रवीण बांसल, अनिल सरीन, सह कोषाध्यक्ष रविन्द्र अरोड़ा, अरूनेश मिश्रा, सुनील मौदगिल को शोभायात्रा का निमंत्रण देते हुए व्यक्त किए।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि भगवान शिव की जटाओं से धरती पर उतरी पवित्र गंगा के जल से भगवान का अभिषेक करने से मानसिक शांति व आनंद मिलता है। संगठन महामंत्री दिनेश ने कहा कि भगवान शिव की आराधना व पूजन करने से सांसारिक दुखों से छुटकारा मिलता है।

नीरज वर्मा ने कहा कि शोभायात्रा मार्ग पर रंग-बिरंगी लाइटों व रंगोली बिछा कर विभिन्न एसोसिएशन की तरफ सो शोभा यात्रा का स्वागत होगा। सैंकड़ो स्थलों पर लंगर प्रसाद की व्यवस्था होगी।

chat bot
आपका साथी