भोलेनाथ का केसर मिश्रित गाय के दूध से होगा अभिषेक : लव द्रविड़

सोसायटी व इंसानियत एक धर्म की तरफ से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 13 मार्च को जगरांव पुल स्थित दुर्गा माता मंदिर में आयोजित होने वाले 13वें वार्षिक भंडारे व शिव संध्या में समाज सेवक अनिल अग्रवाल संजय अग्रवाल व रविंद्र गोयल परिवार 56 प्रकार के भोग अर्पित करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:26 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:26 PM (IST)
भोलेनाथ का केसर मिश्रित गाय के दूध से होगा अभिषेक : लव द्रविड़
भोलेनाथ का केसर मिश्रित गाय के दूध से होगा अभिषेक : लव द्रविड़

संस, लुधियाना : शिव वेलफेयर सोसायटी व इंसानियत एक धर्म की तरफ से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 13 मार्च को जगरांव पुल स्थित दुर्गा माता मंदिर में आयोजित होने वाले 13वें वार्षिक भंडारे व शिव संध्या में समाज सेवक अनिल अग्रवाल, संजय अग्रवाल व रविंद्र गोयल परिवार 56 प्रकार के भोग अर्पित करेगा। उक्त जानकारी सोसायटी के अध्यक्ष बिट्टू गुंबर, सरप्रस्त विजय दानव, सीनियर चेयरमैन मिक्की आहूजा, चेयरमैन रोहित साहनी, चेयरमैन अश्वनी त्रेहण, युवा चेयरमैन राजेश जैन बॉवी, समाज सेवक अनिल अग्रवाल ,संजय अग्रवाल, रविन्द्र गोयल, महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा, अशोक थापर, वरूण मेहता, समाज सेवक रोहित सभ्रवाल, नवीन अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक पराशर पप्पी, समाज सेवक राज कुमार वर्मा को भंडारे का निमंत्रण देने के उपरांत दी।

सेवक राज कुमार वर्मा भगवान भोले नाथ का केसर मिश्रित गाय के दूध से अभिषेक करेंगे। वही भक्तों में केसर मिश्रित गाय के दूध चरणामृत के रुप में वितरित होगा। महिला विग की चेयरपर्सन बिदिया मदान, सीनीयर उपाध्यक्ष राजू गुंबर, युवा महासचिव संचित मल्हौत्रा ने कहा महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा सदस्यों सहित भंडारे में लंगर सेवा करेगें। वरुण मेहता स्वंय सेवकों के साथ भगवा ध्वज उठाकर भंडारे व शिव संध्या में शामिल होगें।

जेके डाबर, जतिन्द्र सिंह बंटी, राम चद्र बंगाली, अशोक सरसवाल, लक्की हांडा टिक्का ने कहा कि अशोक थापर सदस्यों सहित भगवान शिव के प्रिय वाहन नंदी जी का पूजन कर तिल्क करेंगे। इस अवसर पर लव द्रविड, सन्नी डाबर, अमन ठेकेदार, रोहित गुंबर, ईशात गुंबर, अभिषेक सहगल, साहिल खुराना, सोनी हरजाई आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी