रथयात्रा में दिखेगा होंगे श्री कृष्ण-बलराम के दिव्य दर्शन: सुरेंद्र नैय्यर

श्रीकृष्ण-बलराम जब विशाल रथ पर विराजमान होते हैं तो हजारों की संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन कर एवं उनके आगे हरिनाम संकीर्तन कर भगवान को रिझाते हैं। ऐसे भक्त वत्सल भगवान अपने भक्तों पर सदैव कृपा एवं आशीवरद प्रदान करते हैं। ये बात भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेंद्र नैय्यर बिट्टू ने जगन्नाथ सेवकों के साथ विशेष बैठक के दौरान कही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 08:31 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 08:31 PM (IST)
रथयात्रा में दिखेगा होंगे श्री कृष्ण-बलराम के दिव्य दर्शन: सुरेंद्र नैय्यर
रथयात्रा में दिखेगा होंगे श्री कृष्ण-बलराम के दिव्य दर्शन: सुरेंद्र नैय्यर

संस, लुधियाना : श्रीकृष्ण-बलराम जब विशाल रथ पर विराजमान होते हैं तो हजारों की संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन कर एवं उनके आगे हरिनाम संकीर्तन कर भगवान को रिझाते हैं। ऐसे भक्त वत्सल भगवान अपने भक्तों पर सदैव कृपा एवं आशीवरद प्रदान करते हैं। ये बात भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेंद्र नैय्यर बिट्टू ने जगन्नाथ सेवकों के साथ विशेष बैठक के दौरान कही। बिट्टू ने कहा कि श्री कृष्ण बलराम रथयात्रा धर्म की प्रतीक है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण-बलराम के दिव्य दर्शन, भक्तों का संग, हरिनाम संकीर्तन और दिव्य प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।

रथयात्रा मार्ग पर लगेंगे स्वागती मंच : राजेश ढांडा

इस अवसर पर चेयरमैन राजेश ढांडा, प्रधान सतीश गुप्ता, सीनियर उप चेयरमैन राजेश गर्ग, सीनियर उप प्रधान अमित गर्ग, उप चेयरमैन सुखदर्शन जैन भोला ने कहा कि इस्कॉन के संस्थापक आचार्य एसी भक्ति वेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद ने रथयात्राओं के माध्यम से लोगों में भक्ति की लौ को जगाया है। रथयात्रा लोगों को एकत्रित कर उनके हाथ में माला झोली पकड़ाकर धर्म सेवा का कार्य कर रही है। रथयात्रा मार्ग पर अनगिनत स्वागती मंच होंगे, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस मौके पर मदन गोयल, अनिल सिघानिया, अजय सिघानिया, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता बिट्टू, विनय गर्ग, दर्शन सिगला, केशव गुप्ता, मिटू शमर, कर्ण लूथरा, राजीव मलिक, मिटू छाबड़ा, नितिन गुप्ता, लक्षवीर जिदल, मधुसूदन, बोनी कपूर, राजीव शमर, शिवम शमर उपेन्द्र कृष्ण दास, हरिणय गर्ग, अक्षक गोवर्धन, श्रीधाम, योगेश गुप्ता, सोनू अजमानी, उप चेयरमैन संदीप छाबड़ा, कृष्णा हरजाई, रचित हरजाई, पूनम हरजाई, राकेश तलवार, सतिन्द्र, विजय धीर, विजय पब्बी, प्रवीण गुप्ता, दीपांशु कालड़ा, रथ सचिव देवनाथ, लक्षधीर, व सोनी वालिया मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी