महासाध्वी गीता महाराज अगर नगर से विहार करके सिविल लाइंस पहुंचे

भगवान महावीर जयंती उत्सव 25 अप्रैल को शहर के विभिन्न स्थानों से लेकर मंदिर मार्गीय एवं तेरापंथ भवन में सादगी पूर्वक मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 05:41 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 05:41 PM (IST)
महासाध्वी गीता महाराज अगर नगर से विहार करके सिविल लाइंस पहुंचे
महासाध्वी गीता महाराज अगर नगर से विहार करके सिविल लाइंस पहुंचे

संस, लुधियाना : भगवान महावीर जयंती उत्सव 25 अप्रैल को शहर के विभिन्न स्थानों से लेकर मंदिर मार्गीय, एवं तेरापंथ भवन में सादगी पूर्वक मनाया जाएगा। समारोह को लेकर संतजनों व साध्वीगणों की विहार यात्रा जारी है। इसी क्रम में महासाध्वी गीता महाराज आदि ठाणे चार बुधवार को अगर नगर से विहार करके जैन स्थानक सिविल लाइन्स में पहुंच गए हैं। आज के विहार का लाभ श्री महावीर जैन युवक संघ सिविल लाइंस लुधियाना ने लिया। विहार में युवक संघ के सचिव मुकेश, कोषाध्यक्ष रोहित, अभिषेक, विशाल, सुमित, मुनीश, रोहित, आदित्य, सन्नी, प्रांजल, महिला विग से अंजली जैन, नीतू जैन शामिल हुए।

-----

मंडी गोबिदगढ़ स्थान पहुंचे डा. अर्चना महाराज

इस अवसर पर अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि डाक्टर श्री अर्चना महाराज, श्री शालू जी महाराज आदि ठाणे आज सरदार फीड खन्ना से विहार करके गोबिदगढ़ स्थानक में पहुंच गए है। आज के विहार का लाभ श्री महावीर जैन युवक संघ सिविल लाइंस लुधियाना ने लिया। विहार में युवक संघ के प्रधान संजय, गौरव, अमित, विकास, विनय, हर्ष, रोहित, राकेश जी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी