लुधियाना में पुनीत कनौजिया बने भाजयुमो घुमार मंडी मंडल के अध्यक्ष

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पुनीत कनौजिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल व भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह पार्टी के विकास के लिए दिन रात एक करेंगे। तन मन व धन से पार्टी की सेवा करेंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 04:28 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 04:28 PM (IST)
लुधियाना में पुनीत कनौजिया बने भाजयुमो घुमार मंडी मंडल के अध्यक्ष
पुनीत कनौजिया को भारतीय जनता युवा मोर्चा का घुमार मंडी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

लुधियाना, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल के दिशा निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा लुधियाना के जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप व भाजपा घुमार मंडी मंडल अध्यक्ष संदीप वाधवा  की अध्यक्षता में विशेष बैठक घुमारमंडी स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल विशेष तौर पर शामिल हुए। इस बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप वाधवा के साथ विचार विमर्श कर पार्टी का विस्तार करते हुए पुनीत कनौजिया को भारतीय जनता युवा मोर्चा का घुमार मंडी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया। 

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पुनीत कनौजिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल व भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह पार्टी के विकास के लिए दिन रात एक करेंगे। तन, मन व धन से पार्टी की सेवा करेंगे। इस मौके पर महेश दत्त शर्मा, यशपाल जनोत्रा, राम गुप्ता, संजय गोसाईं, राजेश कश्यप, मनमिंद्रजीत कौर, माणिक सूरी, सुरिंदर पायलट, अनिलेश मिश्रा, सोनू चौहान, प्रतीक खन्ना, प्रभप्रीत, अमन बाली आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें - पंजाबी गायक लैंहबर हुसैनपुरी फिर विवादों में, साली व उसके पति ने लगाए धमकाने के आरोप

यह भी पढ़ें - कांग्रेस विधायकाें के बेटाें काे नाैकरी देने का मामला गर्माया, संगरूर में बैरिकेड़ तोड़ शिक्षा मंत्री की कोठी पर AAP का प्रदर्शन

chat bot
आपका साथी