Farmers Protest: लुधियाना में किसानों ने फूंका केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर का पुतला, 26 जून को मनाएंगे कृषि बचाओ-लोकतंत्र बचाओ दिवस

भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के जिला प्रधान महिंदर सिंह कमालपुरा ने कहा कि 26 जून काे देश भर में किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर कृषि बचाओ लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाते हुए रेल पार्क जगराओं व बरनाल चौक रायकोट में विशाल प्रदर्शन किए जाएंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 04:47 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 04:47 PM (IST)
Farmers Protest: लुधियाना में किसानों ने फूंका केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर का पुतला, 26 जून को मनाएंगे कृषि बचाओ-लोकतंत्र बचाओ दिवस
रविवार को किसान संघर्ष मोर्चा के सदस्य केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पुतला फूंकते हुए।

जगराओं (लुधियाना), जेएनएन। पिछले दिनों केंद्रीय कृषि मंत्री नरिंदर तोमर के कृषि सुधार कानून रद न करने के बयान के विरोध में किसानों ने रविवार को यहां कृषि मंत्री की अर्थी फूंक कर रोष प्रकट किया। इस मौके पर रेलवे स्टेशन पार्क जगराओं में चल रहे किसान संघर्ष मोर्चा के धरने में प्रदर्शनकारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर उड़न सिख मिल्खा सिंह के विछोड़े पर गहरा दुख प्रकट कर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की।

मंच संचालक मास्टर धर्म सिंह ने कहा कि एक यतीम बच्चा होते हुए भी जीवन में बुलंदियां हासिल करने वाले मिल्खा सिंह एक विलक्षण शख्सियत थे। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के जिला प्रधान महिंदर सिंह कमालपुरा ने कहा कि 26 जून काे देश भर में किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर कृषि बचाओ, लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाते हुए रेल पार्क जगराओं व बरनाल चौक रायकोट में विशाल प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दिन वर्ष 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश भर में जमहूरीयत का गला घोंटने के लिए इमरजेंसी लगाई थी। इमरजेंसी की काली याद में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से विभिन्न ढंग से थोपी जारी इमरजेंसी का डटकर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर कर्मचारी नेता जगदीश सिंह ने लोगों को लोक सरोकार से जुड़ने का निमंत्रण दिया। 

यह भी पढ़ें - 6th Pay Commission Update : पंजाब में छठे वेतन आयोग में कर्मचारियों को क्या मिला, किन सिफारिशों को नहीं माना सरकार ने, पढ़ें डिटेल...

यह भी पढ़ें - कांग्रेस विधायक परगट सिंह बोले- पंजाब में पार्टी में बढ़ी गुटबाजी, कैप्टन अमरिंदर सिंह बनाम नवजोत सिद्धू की राजनीति

chat bot
आपका साथी