नशे में रात 8 बजे तलाकशुदा महिला के घर पहुंचा लुधियाना का प्रॉपर्टी डीलर, शादी से मना करने पर किया हंगामा

महिला ने बताया कि वह प्ले-वे स्कूल चलाती है। कुछ समय पहले उसे जगह खरीदनी थी। इसी के चलते वह प्रॉपर्टी डीलर के संपर्क में आई थी। जान-पहचान होने पर वह उस पर शादी का दवाब बनाने लगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 01:59 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 07:28 PM (IST)
नशे में रात 8 बजे तलाकशुदा महिला के घर पहुंचा लुधियाना का प्रॉपर्टी डीलर, शादी से मना करने पर किया हंगामा
थाना दुगरी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

लुधियाना, जेएनएन। सिविल लाइंस में रहने वाले प्रापर्टी डीलर ने दुगरी की रहने वाली तलाकशुदा महिला पर शादी के लिए दवाब बनाया। शादी से इनकार करने पर वह शराब के नशे में उसकी बिल्डिंग में घुस गया। महिला ने जब दरवाजा नहीं खोला तो आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए गमला उठा कर किचन के शीशे पर दे मारा। महिला के शोर मचाने पर आरोपित वहां से फरार हो गया  थाना दुगरी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

एएसआइ मनजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान सिविल लाइंस स्थित बसंत रोड के रहने वाले राजेश कालिया के रूप में हुई। पुलिस ने दुगरी फेस-2 निवासी 47 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

महिला ने बताया कि वह प्ले वे स्कूल चलाती है। कुछ समय पहले उसे जगह खरीदनी थी। जिसके चलते वो उक्त प्रापर्टी डीलर के संपर्क में आई। जान पहचान होने पर वो उस पर शादी करने के लिए दवाब बनाने लग गया। वो उसे फोन करके तंग परेशान भी करने लग गया। महिला उसके साथ शादी करने के लिए सहमत नहीं थी। रविवार रात 8 बजे वो शराब के नशे में चौकीदार से धक्का मुक्की करके उनकी बिल्डिंग में घुस आया। लिफ्ट से तीसरी मंजिल पर पहुंच कर उसने बेल बजाई और दरवाजा खोलने के लिए उसे जोर-जोर से खटखटाने लगा। महिला ने जब दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया तो उसने बाहर पड़ा गमला उठा कर किचन के शीशे पर दे मारा।

यह भी पढ़ें - पंजाबी गायक करण औजला को सेंट्रल जेल की सैर करवाने वाले सुपरिंटेंडेंट पर गिरी गाज, हुई बड़ी कार्रवाई

chat bot
आपका साथी