पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही लुधियाना में व्यापारियों को लुभाने में जुटी राजनीतिक पार्टियां

नीत वर्मा व अमनदीप सिंह मोही ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से पिछले 15 वर्षों से व्यापारियों को कोई सुविधा नहीं मिली है। आम आदमी पार्टी की सरकार गठन के बाद व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:00 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:00 AM (IST)
पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही लुधियाना में व्यापारियों को लुभाने में जुटी राजनीतिक पार्टियां
आप के लुधियाना प्रभारी अमनदीप सिंह मोही ने पार्टी दफ्तर में आम आदमी पार्टी व्यापार मंडल की बैठक ली।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही लुधियाना में राजनीतिक दलों ने व्यापारियों को लुभाना शुरू कर दिया। कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा व आम आदमी पार्टी, सभी ने व्यापारियों को विशेष राहत देने की घोषणाएं करनी शुरू कर दी हैं। आप के लुधियाना लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी अमनदीप सिंह मोही ने पार्टी दफ्तर में आम आदमी पार्टी व्यापार मंडल की बैठक ली। लुधियाना जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोहित वर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और स्वयंसेवी सहयोगियों का स्वागत किया।

इस बीच पंजाब के अध्यक्ष वनीत वर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल की पहली बैठक लुधियाना में बुलाई गई, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई और इन समस्याओं को दूर करने के लिए सुझाव मांगे गए। वनीत वर्मा व अमनदीप सिंह मोही ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से पिछले 15 वर्षों से व्यापारियों को कोई सुविधा नहीं मिली है। आम आदमी पार्टी की सरकार गठन के बाद व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। व्यापारियों के परामर्श से उनकी समस्याओं के समाधान का रोड मैप तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा व्यापारियों के लिए सरकार पार्टनर बनकर काम करेगी। उन्हें किसी तरह की मुश्किलें नहीं होगी। सरकार उद्यमियों की सहयोगी बनकर काम करती रहेगी। उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

बैठक के दौरान नए पदाधिकारियों को बधाई दी गई और उन्हें पार्टी पहचान पत्र भी जारी किए गए। बेदी, गुरमुख सिंह, नवीन सिंगला, कुलवंत सिंह, विजय कुमार, गुरदर्शन सिंह, परमजीत सिंह, दर्शन सिंह, गोल्डी बंसल, फतेह चंद खोसला एवं अन्य स्वयंसेवक एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी