लुधियाना में बेहड़े में घुसकर 4 मोबाइल चुराए, पकड़े जाने पर धक्का दे भागा

जावेद ने बताया कि रात करीब 2 बजे उसकी आंख खुली तो देखा कि उनके इलाके में रहने वाला जमालुदीन कमरे में घुसा हुआ था। उसने उसका और उसके साथी के मोबाइल बेहड़े से चोरी कर लिए थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 02:10 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 02:10 PM (IST)
लुधियाना में बेहड़े में घुसकर 4 मोबाइल चुराए, पकड़े जाने पर धक्का दे भागा
पुलिस मोबाइल चोरी के आरोपित जमालुदीन की गिरफ्तार के लिए दबिश दे रही है। सांकेतिक चित्र।

लुधियाना, जेएनएन। बस्ती जोधेवाल के कबीर नगर स्थित एक बेहड़े में घुसा चोर चार युवकों के मोबाइल चोरी करते पकड़ा गया। हालांकि वह बाद में मौके पाकर धक्का देकर फरार हो गया। थाना दरेसी पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। एएसआइ बलविंदर राम ने बताया कि आरोपित की पहचान कबीर नगर निवासी जमालुदीन के रूप में हुई है। पुलिस ने कबीर नगर की गली नंबर 1 के रहने वाले माेहम्मद जावेद अंसारी की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

अपने बयान में जावेद ने बताया कि वह कबीर नगर में ही सिलाई का काम करता है। मंगलवार रात वह और उसका साथी काम खत्म करने के बाद अपने कमरे में आकर सो गए। रात करीब 2 बजे उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि उनके इलाके में रहने वाला जमालुदीन उनके कमरे में घुसा हुआ था। उसने उसका और उसके साथी के मोबाइल उनके बेहड़े से चोरी कर लिए। उसने चार मोबाइल अपने हाथ में पकड़ रखे थे। जावेद ने बताया कि उसने उठ कर उसे पकड़ लिया। मगर वह झटके से खुद को छुड़ा कर फरार हो गया। बलविंदर राम ने कहा कि आरोपित के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा। 

कर्फ्यू दौरान चिकन शाप खाेलने पर दाे के खिलाफ केस 

लुधियाना। कर्फ्यू के दौरान चिकन शॉप खाेलने वाले दाे लोगों के खिलाफ थाना दुगरी पुलिस ने केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ दलजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान मॉडल टाउन के रहने वाले जाहिद दुल और बंगाली ढाबा दुगरी में रहने वाले अनवर के रूप में हुई। पुलिस को बुधवार शाम गुप्त मिली थी कि आरोपितों की दुगरी में बंगाली चिकन कार्नर के नाम से दुकान है। मगर दोनों आरोपितों ने सरकारी आदेश के बावजूद कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी दुकान खोल रखी है। सूचना के आधार पर जब दबिश दी गई तो आरोपित फरार हो गए। दलजीत सिंह ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी