अंडों के कारोबार में इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर ममेरे भाई ने ठगे 20 लाख, लुधियाना में केस दर्ज

दुगरी के फेेस-1 निवासी सुनैयना सरीन ने लोकेश की बातों में आकर उसने अपने एचडीएफसी बैंक के अकाउंट में से अलग अलग तारीख पर 24.34 लाख रुपये रजौली फर्म के नाम पर ट्रांसफर कर दिए। मगर उसे उसका कोई प्राफिट नहीं दिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 02:53 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 09:15 PM (IST)
अंडों के कारोबार में इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर ममेरे भाई ने ठगे 20 लाख, लुधियाना में केस दर्ज
लुधियाना पुलिस ने अंबाला के गांव मघरपुरा निवासी लोकेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पोल्ट्री फार्म बिजनेस में इनवेस्ट करने के नाम पर अंबाला निवासी व्यक्ति ने अपने ममेरे भाई के साथ लाखों रुपये की ठगी मार ली। अब थाना दुगरी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

एएसआइ मनजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान अंबाला के गांव मघरपुरा निवासी लोकेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने दुगरी के फेेस-1 निवासी सुनैयना सरीन की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस कमिश्नर को 24 सितंबर, 2021 में दी शिकायत में सुनैयना ने बताया कि आरोपित उसके पति राजिंदर सरीन के मामा का बेटा है। वह अंबाला में अंडे की ट्रेडिंग की काम करता है। उसने उसे झांसे में लेकर उसके कारोबार में पैसे इनवेस्ट करने के लिए कहा। उसकी बातों में आकर उसने अपने एचडीएफसी बैंक के अकाउंट में से अलग अलग तारीख पर 24.34 लाख रुपये रजौली फर्म के नाम पर ट्रांसफर कर दिए। मगर उसे उसका कोई प्राफिट नहीं दिया। बात करने पर उसने उसे 5.28 लाख रुपये लौटा दिए। साथ में 20 लाख रुपये के चेक दे दिए। मगर बैंक में लगाने पर वो सभी चेक बाउंस हो गए। बात करने पर वो टालमटोल करने लगा। इसके चलते उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर उसके खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- महिला को बंधक बना हजारों की नगदी व सामान लूटा

लुधियाना। गांव जंडियाली के एक मकान में घुसे दो लुटेरे महिला को बंधक बना कर हजारों रुपये की नगदी और कीमती सामान लूट ले गए। उनके जाने के बाद महिला ने शोर मचा कर लोगों को जमा किया। लोगों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ सुखजीत सिंह ने बताया कि उक्त केस गांव जंडियाली निवासी अमरजीत कौर की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि साेमवार रात खाना खाने के बाद वो सो गई। रात करीब 12 बजे उसके घर की दीवार फांद कर घुस चार लोगों ने उसे उठा कर एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद बेड बाक्स में रखी 75 हजार रुपये की नगदी, चांदी का कड़ा, दीवार पर लगी एलसीडी तथा टेबल पर पड़े दो मोबाइल लूट कर फरार हो गए। सुखजीत सिंह ने कहा कि आरोपितों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

chat bot
आपका साथी