लुधियाना के हैबोवाल में मनचलों ने की महिला के साथ छेड़खानी, सरेआम हाथ पकड़ने का प्रयास

एएसआइ दविंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान हैबोवाल कलां की जैन कालोनी के रहने वाले करण कुमार और प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने गौतम विहार निवासी महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 01:24 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 01:24 PM (IST)
लुधियाना के हैबोवाल में मनचलों ने की महिला के साथ छेड़खानी, सरेआम हाथ पकड़ने का प्रयास
लुधियाना के हैबोवाल में मनचले राह चलती महिलाओं को तंग करते हैं। सांकेतिक फोटो

लुधियाना, जेएनएन। हैबोवाल के गाैतम विहार इलाके में दो मनचलों ने महिला के साथ छेड़खानी करके गलत कमेंट्स पास किए। इतना ही नहीं, आरोपितों ने राह चलती महिला का हाथ पकड़ने की भी कोशिश की। अब थाना हैबोवाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

एएसआइ दविंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान हैबोवाल कलां की जैन कालोनी के रहने वाले करण कुमार और प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने गौतम विहार निवासी महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 10 अप्रैल की  शाम 6.30 बजे वो बल्लोकी रोड के गौतम विहार स्थित अपने घर की और जा रही थी। उसी दौरान आरोपितों ने उसे गलत कमेंट्स बोल कर उसके साथ छेड़खानी की और पकड़ने का प्रयास किया। दविंदर सिंह ने कि दोनों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

घर से काम पर गया व्यक्ति लापता

लुधियाना। घर से काम पर गया व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब थाना साहनेवाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एसआइ हरपाल सिंह ने बताया कि यह केस साहनेवाल के गांव नंदपुर निवासी प्रीति शर्मा की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 3 अप्रैल को उसका 30 वर्षीय पति अशोक कुमार शर्मा घर से काम पर गया मगर लौट कर नहीं आया। उसे आशंका है किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।

chat bot
आपका साथी