Fraud in Ludhiana : लुधियाना में धोखाधड़ी के 4 मामलों में महिला समेत 12 के खिलाफ केस दर्ज

Fraud in Ludhiana लुधियाना पुलिस ने धोखाधड़ी के 4 मामलों में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर के विभिन्न थानों की पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपितों में एक महिला भी नामजद है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 01:47 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 01:47 PM (IST)
Fraud in Ludhiana : लुधियाना में धोखाधड़ी के 4 मामलों में महिला समेत 12 के खिलाफ केस दर्ज
लुधियाना पुलिस ने धोखाधड़ी के चार मामलों में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लुधियाना, जेएनएन। पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में 4 केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। आरोपितों में एक महिला भी नामजद है। यह सभी मामले जांच पड़ताल के बाद दर्ज किए गए हैं।

थाना दुगरी पुलिस ने संत फतेह सिंह नगर निवासी सुमित सूद की शिकायत पर धुरी के गांव किला हकीमा निवासी जतिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, अजैब सिंह, गांव सहोली निवासी निरदीप सिंह तथा जगदीश कालोनी निवासी गुलशन कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपितों ने शहीद करनैल सिंह नगर में 637 वर्ग गज का सौदा करके उससे 13 लाख रुपये ले लिए। मगर बाद में न ताे जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही उसके पैसे लौटाए।

थाना डिवीजन नंबर-8 पुलिस ने माडल टाउन निवासी गुरकीरत सिंह की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित जजमाऊ कालोनी निवासी मनोज कुमार, अनिल शुक्ला तथा अरुणा शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि वो घुमार मंडी स्थित जीके ट्रेडर्स में पार्टनर है। आरोपितों ने उनकी फर्म से 46.50 लाख रुपये के कैमरे खरीदे, मगर उनकी पेमेंट न देकर उनके साथ धोखाधड़ी की है।

थाना डिवीजन नंबर-1 पुलिस ने पिंडी गली स्थित श्री चिंतन्या कांप्लेक्स में मेडिसन बाजार के संदीप छाबड़ा व विशाल छाबड़ा की शिकायत पर बाड़ेवाल रोड के मधुबन इंक्लेव निवासी जोगिंदर पाल जिंदल तथा सचिन जिंदल के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उन्होंने बताया कि आरोपितों ने उनसे कास्मैटिक का माल खरीदा। मगर उसकी बनती रकम न देकर उनके साथ धोखाधड़ी की है।

थाना डिवीजन नंबर-3 पुलिस ने रड़ी मोहल्ला निवासी जसविंदर सिंह की शिकायत पर रड़ी मोहल्ला की गली नंबर 4 निवासी नरिंदर कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसने आरोपित से रड़ी मोहल्ले में एक मकान 15.50 लाख रुपये में खरीदा था। आरोपित ने सारे पैसे लेकर भी उस मकान की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं कराई। न ही उसकी रकम वापस की।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी