Hookah Party: लुधियाना में दो हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, तीन गिरफ्तार; छह हुक्के बरामद

Hookah Party पाबंदी के बावजूद दो जगहों पर चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आराेपिताें के कब्जे से छह हुक्के 25 पाइप तथा फ्लेवर बरामद किए गए हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 01:11 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 01:11 PM (IST)
Hookah Party: लुधियाना में दो हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, तीन गिरफ्तार; छह हुक्के बरामद
हुक्का बार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। Hookah Party: पाबंदी के बावजूद दो जगहों पर चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आराेपिताें के कब्जे से छह हुक्के, 25 पाइप तथा फ्लेवर बरामद किए गए। पहले मामले में पुलिस ने मलहार रोड पर दबिश देकर पीरू बंदा रोड की गली नंबर एक निवासी रोहित चौरसिया को गिरफ्तार कर उससे दो हुक्के, 10 पाइप तथा फ्लेवर बरामद किए गए।

दूसरे मामले में पुलिस ने महाराज नगर निवासी दीपक कुमार तथा उत्तर प्रदेश के रामपुर बेदीआणी निवासी शामू धुरिया को गिरफ्तार किया। उनसे चार हुक्के, 15 पाइप तथा फ्लेवर बरामद किए गए। पुलिस ने कहा कि उन्होंने सूचना मिली थी कि इन इलाकों में अवैध हुक्का बार खुले हुए हैं। इसी आधार पर रेड की गई। आगे भी छापेमारी जारी रहेगी। गाैरतलब है कि शहर में नशीले पदार्थाें की तस्करी लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें-Weather Forecast Punjab: पंजाब में एक हफ्ते तक मौसम रहेगा साफ, धान की कटाई में नहीं आएगी बाधा

यह भी पढ़ें-पुलिस को अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली

संसू, श्री माछीवाड़ा साहिब। माछीवाड़ा पुलिस को निकट गांव गढ़ी तरखाणां में ढाबे निकट एक अज्ञात व्यकि्त की लाश मिली, जिस की अभी तक पहचान न हो सकी। इस संबंधित जानकारी देते सहायक थानेदार दर्शन लाल ने बताया कि उन को सूचना मिली कि गढ़ी तरखाणां निक्ट ढाबे के पास एक व्यक्ति मृतक हालत में पड़ा है। जांच के उपरांत शरीर पर कोई भी चोट या जख्म का निशान दिखाई नहीं दिया। मृतक के कपड़ों में से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान की जा सके। माछीवाड़ा पुलिस द्वारा लाश को 72 घंटे के लिए समराला मोर्चरी में रखवा दिया गया है जिससे इसकी कोई पहचान हो सके।

यह भी पढ़ें-Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट बरकरार, दूसरे दिन भी आधी क्षमता पर चले थर्मल प्लांट; 4 घंटे तक लगे कट

chat bot
आपका साथी